Shireen Mirza Become Mother: टीवी सीरियल की जानी-मानी एक्ट्रेस के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। 'ये है मोहब्बतें' में अपनी एक्टिंग से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है और ये खुशखबरी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है। शिरीन मिर्जा मां बन गई हैं और उन्होंने बच्चे की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शेयर की है।
यह भी पढ़ें: Panchayat Season 4 का ट्रेलर आउट, फुलेरा में चुनावी माहौल, Prime Video ने बताई नई रिलीज डेट
शिरीन मिर्जा बनीं मां
'ये है मोहब्बतें' फेम शिरीन मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने सभी के साथ ये गुड न्यूज साझा की है कि वो मां बन गई हैं। शिरीन ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें बताया गया है शिरीन और उनके पति हसन सरताज ने शादी के 4 साल बाद पहले बेबी का वेलकम किया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस उनको बधाई देना शुरू कर दिया है।
कपल के घर आया नन्हा मेहमान
शिरीन मिर्जा ने 9 जून 2025 को बेटे को जन्म दिया है और अब 2 दिन बाद कपल ने ये न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'बेटा हुआ है!अल्हम्दुलिल्लाह...हम इस खूबसूरत आशीर्वाद के लिए बहुत आभारी हैं। अल्लाह की दया से, हमारे दिलों को एक नया प्यार मिला है। प्लीज उसे अपनी दुआओं में शामिल रखें क्योंकि हम एक साथ इस सफर की शुरुआत कर रहे हैं।'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.