Who Is Rohed Khan: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' का टीवी और ओटीटी पर आगाज हो चुका है. फिल्म, टीवी और सोशल मीडिया से जुड़े कई स्टार्स इस बार शो का हिस्सा बने हैं. इसमें एक्ट्रेस माही विज, अमन गांधी, उदिति सिंह और अरिश्फा खान जैसे फेमस लोगों के नाम शामिल हैं. इस बार ऑस्ट्रिया से आए रोहद खान भी कंटेस्टेंट बने हैं, जिनका शो के होस्ट सलमान खान और जरीन खान के साथ खास कनेक्शन है. 'बिग बॉस 20' के ग्रैंड प्रीमियर में ही रोहद खान ने खुले तौर पर सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई है. चलिए आपको बताते हैं कि रोहद खान कौन हैं?

रोहद खान कौन हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहद खान ऑस्ट्रिया के एक्टर और मॉडल हैं. खबरों के मुताबिक, रोहद खान का जन्म 1995 में हुआ था. वह इस वक्त 31 साल के हैं और ऑस्ट्रिया में रहते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. 31 साल के रोहद खान जर्मन, फारसी, अंग्रेजी और हिंदी धाराप्रवाह बोल सकते हैं. उन्होंने कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम किया है, जिससे उनकी स्किल्स निखरी हैं. रोहद ने साल 2023 में आई कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी काम किया है.

---विज्ञापन---

सलमान खान संग स्पेशल कनेक्शन

इसके अलावा, रोहद खान का 'बिग बॉस' के होस्ट सलमान खान के साथ भी सालों पुराना कनेक्शन है. दरअसल, जब सलमान अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रिया में थे, तब रोहद ने उनसे मुलाकात की थी. रोहद ने उस मुलाकात की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी.

जरीन खान और रोहद की डेटिंग की अफवाहें

साल 2025 में एक्ट्रेस जरीन खान के साथ रोहद के अफेयर की खबरें आई थीं. दरअसल, एक दिवाली पार्टी में जरीन खान और रोहद को एक साथ देखा गया था, जिसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं. हालांकि, रोहद ने बाद में इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वे महज अच्छे दोस्त थे, जो रात के खाने पर मिले थे.

---विज्ञापन---