Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री को लेकर कई नाम लगातार चर्चा में रहे. इन्हीं में एक नाम रिया अहीर का भी था. रिया ने NEET प्रोटेस्ट के दौरान कुछ ऐसा किया था, जिसके बाद वह अचानक सोशल मीडिया और मीडिया की सुर्खियों में आ गई थीं. हालांकि, बिग बॉस के मंच तक पहुंचने के बाद भी उनकी शो में एंट्री नहीं हो पाई.

कौन हैं रिया अहीर?

रिया अहीर एक एक्ट्रेस, एंटरप्रेन्योर और मॉडल हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान NEET प्रोटेस्ट के दौरान मिली. मुंबई में हुए छात्र आंदोलन के दौरान रिया ने सड़क पर छात्रों से भरी पुलिस वैन को रोक दिया था. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और देखते ही देखते रिया इंटरनेट सेंसेशन बन गईं. इसके बाद उन्हें कई मीडिया डिबेट्स में देखा गया. सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें छात्रों की आवाज और यूथ के चेहरे के तौर पर देखने लगे. उनके इस अंदाज की काफी चर्चा हुई.

---विज्ञापन---

खुलकर बात रखना पसंद करती हैं रिया

रिया सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखती हैं. एक एंटरप्रेन्योर के तौर वह हाथ से कपड़े भी बनाती हैं. उनका 'रियासत' नाम का अपना एक क्लोदिंग ब्रांड भी है. रिया को डांस का भी बहुत शौक है. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है, पिछले साल ही उनका सॉन्ग 'दिलबरा' भी रिलीज हुआ था.

बिग बॉस में जाने का था सपना

NEET प्रोटेस्ट से मिली पॉपुलैरिटी के बाद रिया का नाम 'बिग बॉस 20' के लिए सामने आया. शो में जाने को लेकर वह काफी एक्साइटेड थीं और लगातार इंटरव्यू देती नजर आ रही थीं. उन्होंने बताया था कि वह अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए रियलिटी शो का हिस्सा बनना चाहती हैं.

---विज्ञापन---

क्यों नहीं मिली रिया को बिग बॉस में एंट्री?

हालांकि, रिया को सीधे शो में एंट्री नहीं मिली. मेकर्स ने रिया और पंजाबी हसीना लव गिल के बीच जनता की पसंद जानने के लिए वोटिंग कराई. 6 सितंबर को इस वोटिंग का नतीजा सामने आया और जनता ने लव गिल को चुना. इस तरह रिया को बिग बॉस के घर में जाने का मौका नहीं मिला.

सलमान से मिलीं, लेकिन चंद मिनटों में हुईं बाहर

बिग बॉस के मंच पर रिया का बेबाक और फीयरलेस अंदाज देखने को मिला. रिया और लव गिल के बीच बहसबाजी भी हुई और उन्होंने खुद को साबित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिरकार बाजी लव गिल के हाथ लगी.

---विज्ञापन---

फैंस को हुई निराशा

रिया सलमान खान से मिलीं, कैमरे पर नजर आईं और कुछ ही देर बाद शो से बाहर हो गईं. सोशल मीडिया पर कई फैंस इस बात से निराश नजर आए कि रिया को घर के अंदर जाने का मौका नहीं मिला.

क्या रिया को दोबारा मिलेगा मौका?

रिया के शो से बाहर होने के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या उन्हें आगे चलकर बिग बॉस में दोबारा एंट्री मिल सकती है. वहीं, कुछ लोगों ने उन पर NEET प्रोटेस्ट के जरिए पॉपुलैरिटी हासिल कर बिग बॉस में जाने का आरोप भी लगाया था. रिया ने इन आरोपों को खारिज किया था.

---विज्ञापन---

बिग बॉस के घर में नहीं हुई एंट्री

फिलहाल, रिया बिग बॉस के घर में भले ही एंट्री नहीं ले पाईं, लेकिन महज कुछ मिनटों की मौजूदगी में उन्होंने अपनी मौजूदगी जरूर दर्ज करा दी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि शो के बाद रिया के करियर को किस दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलता है.