Who is Kaira Anu?: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का 20वां सीजन आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बन रहा है. एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी वजह से ये शो चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही में शो के कंटेस्टेंट कुशल तनवर उर्फ गुल्लू ने अपनी लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, गुल्लू ने आखिरकार बताया कि उनकी शादी हुई थी, लेकिन अब उनका तलाक हो चुका है. गुल्लू ने ये खुलासा उनकी शादी की तस्वीरें वायरल होने के कुछ महीनों बाद किया है. उस वक्त गुल्लू 'स्प्लिट्सविला 16' में अपनी को-विनर कायरा अनु के साथ कथित तौर पर रिलेशनशिप में थे. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

गुल्लू और कायरा अनु की जोड़ी

'स्प्लिट्सविला 16' के दौरान अक्सर गुल्लू और कायरा अनु की नजदीकियों की खबरें आया करती थीं. गुल्लू और कायरा अनु की जोड़ी 'स्प्लिट्सविला 16' के फैंस को भी खूब पसंद आई थी. शो खत्म होने के बाद भी गुल्लू और कायरा की केमिस्ट्री ने उनकी डेटिंग की अफवाहों को हवा दी. हालांकि, शो से बाहर आने के बाद गुल्लू और कायरा में से किसी ने भी पब्लिकली अपने रिश्ते को लेकर पुष्टि नहीं की. इतना ही नहीं, इसी साल अप्रैल में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था. इसके बाद से ही लोग दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाने लगे.

---विज्ञापन---

कौन हैं कायरा अनु?

'स्प्लिट्सविला 16' के दौरान गुल्लू के साथ चर्चा में आईं कायरा अनु ने बायोटेक्नोलॉजी और डेंटिस्ट्री की पढ़ाई की है. वैसे वो पेशे से एक इंफ्लुएंसर हैं, जो सोशल मीडिया पर लाइफस्टाइल, ट्रैवलिंग और डांस से जुड़े कंटेंट शेयर करती हैं. कायरा अनु के इंस्टाग्राम पर 5.85 लाख फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा, कायरा अनु जल्द ही प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में भी नजर आने वाली हैं.

शादी और तलाक का खुला राज!

'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में गुल्लू ने काजी तौकीर से बात करते हुए बताया कि उनकी शादी हो चुकी थी. लेकिन उनकी ये शादी करीब चार से छह महीने चली. गुल्लू ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता की वजह से ये शादी की थी. उस समय उन्हें किसी से प्यार नहीं था. अपने तलाक के बारे में बात करते हुए गुल्लू ने कहा, 'मेरा 2024 में तलाक हो गया था. ये मेरी जिंदगी का बहुत ही डिप्रेसिंग फेज था. मेरी शादी थी, जो सिर्फ 4-5 महीने ही टिकी थी. सबको लगता था कि ये गलत है, लेकिन मुझे लगता था कि ये सही है. हमारे यहां शादियां जल्दी हो जाती हैं. लोगों को परिवार की वजह से जल्दी मुझे शादी करनी पड़ती है. मुझे उम्मीद है कि आगे चलकर मुझे जिंदगी से बेहतर चीजें मिलेंगी.'

---विज्ञापन---