Bigg Boss 20 Contestant Kanika Mann: सस्पेंस और ड्रामे से भरपूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में टीवी की क्वीन कनिका मान (Kanika Mann) की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है. 'शरारत' गाने पर अपने ग्लैमरस डांस परफॉर्मेंस के साथ कनिका इस सीजन की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनी हैं. स्टेज पर सलमान खान (Salman Khan) संग उनकी मजेदार ट्यूनिंग ने सबका ध्यान खींचा. आइए जानते हैं महज 3 हजार रुपये से अपना करियर स्टार्ट करने वाली कनिका मान के इस स्ट्रगल, उनकी पास्ट कंट्रोवर्सीज और पर्सनल लाइफ की पूरी कहानी…

पहले म्यूजिक वीडियो से 3 हजार कमाई

हरियाणा के पानीपत में जन्मी कनिका मान का परिवार काफी कंजर्वेटिव था, जो उनके एक्टिंग में आने के सख्त खिलाफ था. पढ़ाई के दौरान उनके पेरेंट्स उन्हें एक्स्ट्रा एक्टिविटीज में भाग नहीं लेने देते थे. कनिका ने अपने शुरुआती दो-तीन म्यूजिक वीडियोज घरवालों से छिपकर किए थे. उन्हें अपनी पहली पंजाबी म्यूजिक वीडियो के लिए सिर्फ 3,000 रुपये मिले थे.

---विज्ञापन---

'रॉकी मेंटल' से डेब्यू और हिट शोज

कनिका ने साल 2015 में मॉडलिंग से शुरुआत की और 'मिस कॉन्टिनेंटल' का टाइटल जीता. उन्होंने पंजाबी फिल्म 'रॉकी मेंटल' (Rocky Mental) से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद हिंदी टीवी में 'बढ़ो बहू', 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा', 'रूहानियत' और एकता कपूर के हिट शो 'नागिन 7' में ड्रैगन का कैरेक्टर निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई.

'खतरों के खिलाड़ी' में रुबीना संग पंगा

'खतरों के खिलाड़ी 12' के दौरान कनिका मान और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के बीच तगड़ी बहस हुई थी. एक ऑस्ट्रिच (शुतुरमुर्ग) वाले टास्क से पहले रुबीना ने कनिका पर चीटिंग का आरोप लगाते हुए रोहित शेट्टी से शिकायत की थी कि कनिका के फोन की गूगल सर्च हिस्ट्री में था 'शुतुरमुर्ग को कैसे काबू करें'. इस बात को सुनकर होस्ट रोहित शेट्टी भी काफी हैरान रह गए थे.

---विज्ञापन---

सलमान की मम्मी हैं बहुत बड़ी फैन

'बिग बॉस 20' के ग्रैंड प्रीमियर पर कनिका मान की एंट्री पर होस्ट सलमान खान ने मजाक में कहा कि उनकी मम्मी कनिका की बहुत बड़ी फैन हैं. फिर सलमान ने हंसते हुए यह भी जोड़ दिया कि वे शो में आने वाले हर कंटेस्टेंट से यही बात बोलते हैं. कनिका के इस क्यूट और चुलबुले अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया.

एक्स-कंटेस्टेंट प्रियंका संग खास बॉन्डिंग

कनिका मान की टीवी इंडस्ट्री में एक्स-बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के साथ बहुत पक्की दोस्ती है. प्रियंका 'बिग बॉस 16' का हिस्सा रह चुकी हैं, जहां सलमान खान ने उनके गेम और पर्सनैलिटी की काफी तारीफ की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका के टिप्स कनिका को बिग बॉस हाउस में कितना फायदा पहुंचाते हैं.

---विज्ञापन---