मौनी रॉय बीते दो दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. हाल ही में फैंस ने नोटिस किया कि एक्ट्रेस और उनके पति सूरज नांबियार इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो नहीं कर रही है. जिसके बाद तरह-तरह की बातें बनने लगीं कि क्या उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं है या फिर वे तलाक लेने वाले हैं. इस बीच मौनी रॉय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सूरज को लेकर बात करते हुए नजर आ रही हैं कि उन्हें टाइम नहीं मिलता है और वे काफी व्यस्त रहते हैं.

काम के कारण व्यस्त रहते थे सूरज

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो में मौनी अपने और अपने पति सूरज को लेकर बात कर रही हैं. वो बता रही हैं कि किस तरह से काम के कारण दोनों को वक्त नहीं मिलता है और वे काफी थक जाते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक इंटरव्यू का है, जिसमें वह कहती हैं, "जनवरी से जब से हमने शादी की है, तब से बहुत व्यस्त शेड्यूल चल रहा है. काम को लेकर भी हमें बहुत ट्रेवल करना पड़ रहा है. वह जब घर आते हैं, तो बहुत थके हुए रहते हैं, तो मैं बस चाहती हूं कि वो कुछ न करें जब घर आए, वो बस आराम करें और मेरे लिए भी ये जाता हैं. हम दोनों एक जैसे हैं.

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को मौनी और सूरज ने किया अनफॉलो

आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस ने नोटिस किया कि मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं. जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर बातें बनने लगीं है. साथ ही मौनी रॉय की गहर दोस्त और एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी सूरज को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं एबीपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों का तलाक हो चुका है. हालांकि इन खबरों को लेकर अभी तक मौनी और सूरज ने रिएक्ट नहीं किया है. 

2022 में हुई थी कपल की शादी

मौनी और सूरज की शादी चार साल पहले हुई थी. कपल ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में ग्रैंड वेडिंग की थी. इस दौरान उनके परिवार वाले और दोस्त मौजूद थे. कपल की शादी मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी. सूरज नांबियार एक दुबई स्थित बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- प्यार बकवास… क्या सपना चौधरी के पति संग रिश्ते में आई दरार? डांसर के बयान से मची हलचल

---विज्ञापन---