टीवी इंडस्ट्री के एक पॉपुलर एक्टर ने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में चर्चा की. आज वो एक्टर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, लेकिन एक्टिंग में अपना नाम कमाने से पहले उनकी लाइफ में एक बेहद स्ट्रगलिंग फेज भी रहा है. यूके में पढ़ाई के दौरान खुद को फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट बनाने के लिए विवेक ने टॉयलेट पेपर फैक्ट्री में काम करने से लेकर बार में पोछा लगाने तक के कई छोटे-मोटे काम किए. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपने स्टूडेंट डेज का सबसे क्रेजी किस्सा शेयर किया कि कैसे वह यूके में BMW कार से पिज्जा डिलीवरी किया करते थे.

18 की उम्र में यूके और स्ट्रगल

दरअसल जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं, वो विवेक दहिया हैं. जब वो महज 18 साल के थे, तब वे पढ़ाई के लिए ब्रिटेन गए थे. पिता पर फाइनेंशियली डिपेंड रहने के बजाय उन्होंने खुद कमाने का फैसला किया. बिना किसी पास्ट एक्सपीरियंस के जॉब पाना आसान नहीं था, इसलिए उन्होंने शहर-शहर घूमकर अपना सीवी (CV) देना शुरू किया था.

---विज्ञापन---

बारटेंडर बनने की ख्वाहिश पर लगा झटका

विवेक ने बताया कि उन्हें एक बार के बाहर बारटेंडर की वैकेंसी दिखी, जो उन्हें काफी ग्लैमरस लगी. वे अपने दोस्त के साथ कॉकटेल बनाने की उम्मीद में जॉब मांगने पहुंचे, लेकिन मैनेजर ने उन्हें बारटेंडर बनाने से मना कर दिया और दूसरे काम सौंप दिए.

टेबल साफ करने से कचरा उठाने तक

विवेक को बार में स्प्रे और कपड़ा देकर टेबल साफ करने के काम पर लगा दिया गया. रात बढ़ते ही फर्श से टूटी बोतलें उठाने और भारी कूड़ेदानों का कचरा फेंकने की वजह से उनकी कमर में भयंकर दर्द होने लगा, जिसके बाद उन्होंने और उनके दोस्त ने तुरंत वह जॉब छोड़ दी.

---विज्ञापन---

टॉयलेट पेपर से LG फैक्ट्री तक काम

स्ट्रगल यहीं खत्म नहीं हुआ! अपने खर्च निकालने के लिए विवेक ने टॉयलेट पेपर बनाने वाली फैक्ट्री, LG टीवी की फैक्ट्री और कॉल सेंटर में भी काम किया. इन सब अनयूजुअल जॉब्स ने उन्हें लाइफ में अपने पैरों पर खड़े होने का असली मतलब समझाया.

BMW से की पिज्जा डिलीवरी

अपने स्टूडेंट लाइफ का सबसे मजेदार किस्सा सुनाते हुए विवेक ने बताया कि उन्होंने डोमिनोज में बतौर डिलीवरी बॉय भी काम किया है. सबसे क्रेजी बात यह थी कि वे ग्राहकों के घर पिज्जा डिलीवर करने के लिए अपनी BMW कार का इस्तेमाल करते थे.

---विज्ञापन---