UK07 राइडर यानी यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. देहरादून में पत्नी रितिका चौहान के कजिन राज सिंह चौहान के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने अनुराग समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है. इसी बीच रितिका ने सोशल मीडिया पर पति को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके बयानों ने इस पूरे विवाद को और सुर्खियों में ला दिया है.

रितिका ने शेयर किया वीडियो

अनुराग की गिरफ्तारी के बाद रितिका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दावा किया कि उनके भाई राज के साथ मारपीट की गई. उनके मुताबिक, राज शूटिंग से लौट रहे थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्हें गाड़ी में बैठाकर कथित तौर पर मारपीट की.

---विज्ञापन---

रितिका के भाई से मारपीट

रितिका के वीडियो में पहले उनके भाई राज नजर आए जो ये बोले कि उन्हें गले से पकड़ा गया और उसका फोन लेने की कोशिश की गई. वहीं, राज ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें कार में नीचे डालकर लोहे की रॉड से हमला किया गया. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर पत्नी रितिका चौहान ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

'मुझ पर और मेरी मां पर भी हाथ उठा चुका है'

रितिका ने अपने वीडियो में अनुराग पर पुराने आरोप भी लगाए. उन्होंने दावा किया कि अनुराग पहले भी उनके और उनके परिवार के साथ गलत व्यवहार कर चुके हैं. रितिका ने यहां तक आरोप लगाया कि उनके पेट रियो को भी कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया गया.

---विज्ञापन---

'जानवर को नहीं छोड़ा'

रितिका ने कहा कि अगर किसी जानवर को नहीं छोड़ा गया तो उन्हें डर है कि उनके और उनके बच्चे के साथ भी कुछ गलत हो सकता है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अनुराग पहले उन पर और उनकी मां पर हाथ उठा चुके हैं.

'फिर नुकसान पहुंचाएगा वो'

रितिका ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें डर है कि अनुराग जेल से बाहर आने के बाद उन्हें, उनकी मां या भाई को दोबारा निशाना बना सकते हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके बच्चे को उनसे दूर करने की कोशिश की जा सकती है.

---विज्ञापन---

रितिका का अनुराग पर आरोप

इसके अलावा रितिका ने अपने वीडियो में यह भी बताया कि अनुराग ने उनके और अभिषेक सैनी के बीच अफेयर की कथित झूठी कहानी फैलाई

अनुराग के साथ 4 लोगों हिरासत में

बता दें, सोमवार रात नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में झगड़े की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई. पुलिस का कहना है कि वहां भी राज के साथ दोबारा मारपीट की कोशिश की गई, जिसके बाद अनुराग, अभिषेक, अभय चौधरी और कुर्बान को BNSS की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया गया.

---विज्ञापन---

अनुराग और रितिका का रिश्ता फिर चर्चा में

राज को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. इस मामले में आगे की तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी. बहरहाल, इस पूरे विवाद के बीच अनुराग और रितिका का रिश्ता भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है.