Uditi Singh On Breakup With Karan Wahi: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) की सबसे गॉर्जियस कंटेस्टेंट 'उदिति सिंह' (Uditi Singh) इन दिनों अपने लुक्स के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब हेडलाइन्स बटोर रही हैं. पॉपुलर एक्टर करण वाही (Karan Wahi) के साथ सालों लंबे रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर उदिति ने शो में बड़ा खुलासा किया है. हालिया एपिसोड में उन्होंने बताया कि करण संग उनका ब्रेकअप उनके लिए किसी आर्शीवाद से कम नहीं था. उदिति ने यह भी बयां किया कि कैसे इस रिश्ते ने उनकी लाइफ और करियर की पूरी दिशा ही बदल दी.
ब्रेकअप बना जिंदगी का आशीर्वाद
शो के लेटेस्ट एपिसोड में फेलो कंटेस्टेंट स्काउट से बात करते हुए उदिति ने इमोशनल होकर कहा, "मेरे लिए यह ब्रेकअप एक आशीर्वाद की तरह है, क्योंकि इसके बाद मेरे पूरे करियर और मेरी पूरी लाइफ का ट्रैक पूरी तरह से चेंज हो गया."
कुत्ते और सफाई पर होती थी लड़ाई
ब्रेकअप की वजह बताते हुए उदिति ने कहा, "हमने लॉकडाउन में एक गोल्डन रिट्रीवर पेट लिया था. कोविड के समय सफाई को लेकर हम दोनों के तरीके अलग थे, जिस पर बहुत लड़ाई होती थी. वो थोड़े डॉमिनेटिंग भी थे और उम्र में फासला होने की वजह से हमेशा कहते थे कि तुम्हें कुछ नहीं आता, तुम नहीं कर पाओगी. जब आपका पार्टनर ही आपको डिमोटिवेट करने लगे और स्टार्स न मिलें, तो हर बात पर बहस होना तय है."
इंस्टाग्राम पर भेजा था पहला डीएम
अपनी लव स्टोरी की शुरुआत को याद करते हुए उदिति ने बताया कि उन्होंने करण को इंस्टाग्राम पर डीएम किया था. उस वक्त करण 3 दिनों के लिए लंदन में थे. 2 महीने की बातचीत के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी. लॉकडाउन के दौरान उदिति इंडिया शिफ्ट हो गईं और एमएनसी (MNC) में जॉब ढूंढ रही थीं. वे दोनों इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे और शादी करने वाले थे. यह सब बोलते हुए उदिति रो पड़ीं, जिसके बाद माही (Mahi) और बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें संभाला.
2 साल का रिश्ता और 2022 में ब्रेकअप
करण वाही और उदिति सिंह ने 2 साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन 2022 में उनका ब्रेकअप हो गया. करण फिलहाल 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. इससे पहले वे 'रिमिक्स', 'दिल मिल गए', 'कुछ तो लोग कहेंगे' और 'झलक दिखला जा' जैसे सुपरहिट शोज कर चुके हैं, साथ ही वे 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में बतौर गेस्ट भी आ चुके हैं.
'बिग बॉस' में करण की वाइल्डकार्ड एंट्री?
सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें जोरों पर हैं कि करण वाही जल्द ही 'बिग बॉस 20' में बतौर गेस्ट एंट्री ले सकते हैं. हालांकि, करण ने इस पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है. फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि अगर करण शो में आते हैं, तो उदिति और उनके आमने-सामने आने पर क्या नया बवंडर खड़ा होता है.