TV Richest Stars: टेलीविजन इंडस्ट्री एंटरटेनमेंट के साथ ही स्टार्स के लिए कमाई का बड़ा जरिया भी बन गई है। कुछ टीवी एक्टर्स की फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि उनकी नेट वर्थ देखकर लोग दंग रह जाते हैं। आइए जानते हैं टीवी के 10 सबसे महंगे सितारे और उनकी कमाई के बारे में आपको बताते हैं। इसमें कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से लेकर करण कुंद्रा, रूपाली गांगुली, तेजस्वी प्रकाश और श्रद्धा आर्या जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं।
1. कपिल शर्मा
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने टैलेंट से न सिर्फ टीवी बल्कि ओटीटी और फिल्मों में भी नाम कमाया है। इन दिनों वह अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल एक एपिसोड के लिए लाखों रुपए चार्ज करते हैं और उनकी कुल नेटवर्थ 300 करोड़ रुपए है।
2. करण कुंद्रा
'कितनी मोहब्बत है' और 'दिल ही तो है' जैसे टीवी शोज से हर घर में अपनी जगह बनाने वाले एक्टर करण कुंद्रा आज लग्जरी लाइफ जीते हैं। वह कई शोज में होस्ट और जज के रूप में भी नजर आ चुके हैं। रिपोर्टे्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 91 करोड़ रुपए है।
3. दिलीप जोशी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार दिलीप जोशी निभाते हैं। वह पिछले 15 सालों से इस किरदार से लोगों का दिल जीत रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग कमाल की है। लोग उनकी एक्टिंग के दिवाने से हो गए हैं। एक्टर की नेटवर्थ की बात करें तो 47 करोड़ रुपए के करीब मानी जाती है।
4. जेनिफर विंगेट
'दिल मिल गए', 'बेहद' और 'बेपनाह' जैसे सुपरहिट शोज में नजर आ चुकीं जेनिफर विंगेट टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी शानदार एक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर हैं। उनकी नेट वर्थ 45 से 58 करोड़ रुपए के बीच बताई जाती है।
5. श्रद्धा आर्या
'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या ना सिर्फ टीवी शोज बल्कि हिंदी और तेलुगु सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। उनक धांसू फैन फॉलोइंग है और उनकी एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। बता दें कि श्रद्धा आर्या की नेट वर्थ 44 करोड़ रुपए है।
6. दिव्यांका त्रिपाठी
'ये है मोहब्बतें' की इशिता भल्ला बनकर दिव्यांका त्रिपाठी ने करोड़ों दिलों पर राज किया। वह टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपए चार्ज करती हैं। उनकी और उनकी नेट वर्थ 37 करोड़ रुपए है।
7. तेजस्वी प्रकाश
'बिग बॉस 15' की विन और 'नागिन 6' की लीड एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश टीवी की सबसे पॉपुलर और महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी शानदार लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी नेट वर्थ 25 करोड़ रुपए है।
8. रूपाली गांगुली
'अनुपमा' सीरियल के जरिए घर-घर में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इस समय सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टीवी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह एक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपए चार्ज करती हैं। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो 20 से 25 करोड़ रुपए के बीच है।
यह भी पढ़ें: The Mehta Boys Review: दिल छू लेने वाली रिश्तों की कहानी, जानें कैसी है फिल्म?9. गौरव खन्ना
'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया का रोल निभाने वाले गौरव खन्ना भी सबसे महंगे स्टार की लिस्ट में शामिल हैं। वह 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं। उनकी नेट वर्थ की बात करें तो 8 करोड़ रुपए है।
10. हर्षद चोपड़ा
टीवी शो बेपनाह में लीड रोल निभाने वाले एक्टर महंगे स्टार्स के लिस्ट में शामिल हैं। वह पर एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये लेते हैं। जेनिफर विंगेट के साथ अपनी शानदार केमिस्ट्री के लिए उन्होंने काफी स्टारडम हासिल की है। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो 49 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें: Sonu Sood के खिलाफ कड़ा एक्शन, जारी हुआ अरेस्ट वारंट, जानें क्या है मामला?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.