टीवी एक्ट्रेस दिलजीत कौर अचानक सुर्खियों में आ गई हैं, लेकिन इस बार वो अपनी वजह से नहीं बल्कि अपनी एक पोस्ट की वजह से चर्चा में आई हैं। दिलजीत कौर और उनके पूर्व पति शालीन भनोट ने नच बलिए में हिस्सा लिया था, तब उनके कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह थे। दिलजीत और शालीन ने वो शो जीता था। मगर अब अभिमन्यु सिंह ब्रेन स्टोट से जूझ रहे हैं और उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है, ऐसे में दिलजीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनके लिए आर्थिक मदद मांगी है।
यह भी पढ़ें: 4 महीने बाद श्रद्धा आर्या ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, तस्वीरें देख लोग बोले- माशाअल्लाह
ब्रेन स्टोट से जूझ रहे दिलजीत कौर
टीवी एक्ट्रेस दिलजीत कौर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने नच बलिए कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो हॉस्पिटल बेड पर गंभीर हालत में दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया है कि कोरियोग्राफर ब्रेन स्टोक से जूझ रहे हैं
एक्ट्रेस मांगी आर्थिक मदद
दिलजीत ने कोरियोग्राफर के बारे में बताते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह एक मशहूर कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह हैं जिन्होंने हमें नच बलिए जिताया। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है और हम सभी अपनी पूरी क्षमता से उनके परिवार की जान बचाने में मदद कर रहे हैं लेकिन उनका इलाज बहुत महंगा है और हमें तत्काल धन जुटाने की जरूरत है। कृपया उनके लिए दिए गए बैंक खाते में जो भी हो सके भेज दें।'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.