TV Actress Slams Gaurav Khanna: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी दो साल का ब्रेक लेने के बाद एक बार टीवी पर 'खतरों के खिलाड़ी' को होस्ट करने वापस आ रहे हैं. इस बार रोहित 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन को होस्ट करेंगे. वहीं, फैंस भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' का बड़ी ही बसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रोहित शेट्टी ने शो के कंटेस्टेंट के साथ मिलकर हाल ही में साउथ अफ्रीका के केप टाउन में की शूटिंग पूरी की, लेकिन ये शो टीवी पर आने से पहले का विवादों में आ गया है. दरअसल, इस शो की कंटेस्टेंट एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए उन्हें काफी बुरा-भला कहा है. चलिए जानते हैं कि आखिरी उन्होंने गौरव के लिए क्या कुछ कहा है.

मैं उनसे दोबारा नहीं…

एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपने एक्सपीरियंस को दिल खोलकर शेयर किया, इस दौरान शगुन शर्मा ने अपने साथी कंटेस्टेंट गौरव खन्ना पर तंज कसते हुए कहा कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग के दौरान गौरव ने उन्हें बहुत बुली किया था. शगुन ने कहा, 'मुझे लगता है कि गौरव खन्ना एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनसे मैं कभी मिलना नहीं चाहूंगी, पूरे शो वो एक ऐसा शख्स था जिसने मुझे बहुत तंग किया है. जैसे अगर 5 लोग मिलकर कोई टास्क कर रहे हैं और उनमें से चार ने उस टास्क बीच में ही छोड़ दिया, तो वो उन चार में से मुझे सबसे ज्यादा परेशान करते थे.'

---विज्ञापन---

असल जिंदगी में उस इंसान…

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' फेम एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने आगे कहा, गौरव हमेशा मुझे कहता था, कि 'ये तो छोड़ देती है', 'ये कमजोर है' और 'ऐसा मत करो' मुझे लगता है कि असल जिंदगी में उस इंसान का रूप ही बदल जाता है. इसलिए मैं यह नहीं कहूंगी कि शायद वो असल जिंदगी में एकदम वैसा ही है जैसा उन्होंने वहां बर्ताव किया है.' इस सीजन के कंटेस्टेंट की लिस्ट में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गोर, ओरहान अवतरामानी (ओरी), हर्ष गुजराल, जैस्मिन भसीन , रुबीना दिलाइक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह शामिल हैं.