ओटीटी की दुनिया से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जिया शंकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं, सोशल मीडिया पर उनके और मंगेतर करण धनक को लेकर चर्चाएं हो रहीं हैं, कि एक्ट्रेस और उनका ब्रेकअप हो गया है, और इन अफवाहों को हवा मिली एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट से जहां यह दावा किया गया कि जिया ने करण को अनफॉलो कर दिया है, बस फिर क्या था, यह खबर आग की तरह फैल गई और लोगों को गहरा सदमा लगा उनके रिश्ते के टूटने का…क्योंकि जब एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट की थी, जब वह बेहद खुश नजर आईं थी, जिसपर उनके फैंस ने खूब प्यार बरसाया था, अब उनके रिश्ते की दरार की खबर ने लोगों को गहरा झटका दिया है, दूसरी तरफ इन खबरों के बीच एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

सोशल मीडिया पर जिया ने पोस्ट शेयर कर जताई नाराजगी

जिया शंकर ने इन चर्चाओं के बीच अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है. साथ ही, उन्होंने फैंस से अपनी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील भी की है. दरअसल, जिया शंकर और करण धनक के रिश्ते को लेकर उस समय अटकलें तेज हो गईं, जब जिया के करण को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की खबर सामने आई. इसके बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि कहीं दोनों के रिश्ते में कोई परेशानी तो नहीं आ गई है. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर उनके ब्रेकअप की चर्चाएं होने लगीं.

जिया शंकर ने पोस्ट शेयर कर क्या कहा?

लगातार हो रही चर्चाओं के बीच जिया शंकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी. एक्ट्रेस ने लिखा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर लगाई जा रही अटकलें उनकी तरफ से साझा की गई बातों से काफी आगे निकल गई हैं. उनके इस बयान से साफ है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बिना पूरी जानकारी के की जा रही चर्चाओं से खुश नहीं हैं.

'मेरे रिश्ते को लेकर गलत बातें न फैलाएं'

जिया ने अपनी पोस्ट में फैंस से खास गुजारिश भी की. उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते को लेकर गलत बातें न फैलाई जाएं, क्योंकि कुछ चीजें निजी होती हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए. एक्ट्रेस की इस अपील के बाद उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं ने एक बार फिर लोगों को कंफ्यूज कर दिया है.

क्या जिया और करण का सच में हुआ ब्रेकअप?

जिया की पोस्ट के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उनका और करण धनक का रिश्ता खत्म हो गया है. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने बयान में ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है. उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है या नहीं. ऐसे में फिलहाल उनके अलग होने की खबरों को महज अटकलें ही माना जा सकता है.

एक्ट्रेस की फैंस से खास अपील

बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण धनक ने 5 अगस्त 2026 को जिया को प्रपोज किया था. इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें भी शेयर की थीं. अब जिया की नई पोस्ट के बाद फैंस उनके रिश्ते की सच्चाई जानने के लिए उत्सुक हैं. फिलहाल, एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर हो रही चर्चाओं पर संयम बरतने और उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है.