Aasiya Kazi Welcome Baby Girl: टीवी की मशहूर अदाकारा आसिया काजी ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है. शादी के दो साल बाद आसिया ने फैंस को गुड न्यूज दी है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी प्यारी सी बेटी की पहली झलक भी दिखाई है. आसिया ने अपने पति गुलशन नैन के साथ 20 जून को बेटी का स्वागत किया.
आसिया काजी ने दिखाई बेटी की पहली झलक
जैसे ही आसिया ने ये गुड न्यूज दी टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने बेटी की पहली झलक भी फैंस को दिखा दी है. आसिया काजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए अपनी बेटी की झलक दिखाई है. फोटो में आसिया की बेटी के होंठ, हाथ और पैर साफ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में आसिया ने लिखा, 'हे ईश्वर, उसे हमारे भरोसे सौंपने के लिए आपका धन्यवाद. हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे.' इस पोस्ट पर उनके पति गुलशन ने कमेंट किया, 'और इसी तरह जून मेरा फेवरेट महीना बन गया है.'
शादी के दो साल बाद माता-पिता बने आसिया और गुलशन
आसिया काजी और उनके पति गुलशन को लगातार सेलेब्स और फैंस बधाई दे रहे हैं. आसिया के पोस्ट पर टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने 'बधाई हो' कमेंट किया. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई सेलेब्स ने आसिया और गुलशन को बधाई दी है. बता दें आसिया और गुलशन ने एक दूसरे को 8 साल तक डेट किया था और फिर शादी की थी. दोनों अलग-अलग धर्म से आते हैं, इसी वजह से उनकी इस शादी से उनका परिवार तैयार नहीं था. हालांकि, बाद में परिवार को मनाने के बाद साल 2024 में कपल ने शादी रचा ली. अब शादी के दो साल बाद आसिया और गुलशन एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं.