TV Actor Vivian Dsena Becomes a Father Second Time: टीवी के फेमस एक्टर और 'बिग बॉस 18' के फर्स्ट रनर-अप रहे विवियन डीसेना के फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं. हिट शो 'प्यार की ये एक कहानी' के वैम्पायर विवियन डीसेना दूसरी बार पापा बन गए हैं. उनकी पत्नी नूरान अली ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है. इस गुड न्यूज को खुद विवियन डीसेना ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है. जैसे ही विवियन ने ये खुशखबरी शेयर की, उन्हें चारों तरह से बधाइयां मिलनी शुरू हो गई. चलिए आपको बताते हैं कि विवियन डीसेना के परिवार में इस नए सदस्य की एंट्री कब हुई.
इस बार एक राजकुमार आया…
विवियन डीसेना ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की. फैंस के साथ इस खुशखबरी शेयर करते हुए विवियन ने अपनी पोस्ट लिखा, 'कुछ समय के लिए मैं लाइमलाइट से दूर हो गया था… लेकिन इसका एक बड़ा कारण था. कुछ कहानियां बताई नहीं जातीं, उन्हें पहले जिया जाता है. चुप्पी ने ही सब कुछ कह दिया… हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है. और इस बार एक राजकुमार आया है.'
---विज्ञापन---
फिल्मी सितारों ने दी बधाई
विवियन डीसेना की पोस्ट तुरंत इंडस्ट्री के एक्टर्स और फैंस का अपनी तरफ ध्यान खींच लिया. इसके बाद कई लोगों ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कपल को इस खुशखबरी के लिए बधाई दी. जहां सीरियल 'शक्ति – अस्तित्व के एहसास की' में उनकी को-स्टार रही रुबीना दिलाइक ने लिखा, 'ओह माय गॉड! बहुत खूबसूरत… आपको और नूरान अली को बहुत-बहुत बधाई.' इसके अलावा 'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट रजत दलाल, अली गोनी, भारती सिंह और ईशा सिंह जैसी हस्तियों ने भी इस जोड़े को दोबारा माता-पिता बनने की बधाई दी.
---विज्ञापन---
विवियन डीसेना की शादी
बता दें कि विवियन डीसेना ने साल 2022 में मिस्र की पत्रकार नौरान अली से शादी की थी. उनकी लव स्टोरी तब शुरू हुई जब नूरान ने उनसे एक इंटरव्यू के लिए कॉन्टैक्ट किया. इसके बाद उनका रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. फिर साल 2022 में उन्होंने एक निजी समारोह में शादी की. इससे पहले कपल को एक बेटी हुई, जिसका नाम लायान है.