इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी हो गई है जिसमें बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। BARC की ओर से जारी 24वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है, जबकि लंबे समय से नंबर 1 बना हुआ शो 'अनुपमा' खिसककर दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। वहीं, कुछ नए शोज ने भी पहली बार टॉप 10 में जगह बनाई है, जिससे दर्शकों की पसंद में हो रहे बदलाव साफ नजर आ रहे हैं। आइए डालते हैं नजर इस हफ्ते के टॉप 10 शोज की टीआरपी लिस्ट, कौन से नंबर पर कौन से शो ने लिया स्थान....
TRP लिस्ट में बड़ा बदलाव
लंबे समय से टीआरपी की रेस में आगे चल रहा शो ‘अनुपमा’ इस बार पहले नंबर से फिसल गया है। वहीं, सब टीवी का फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 2.2 की टीआरपी के साथ नंबर 1 बन गया है। वहीं ‘अनुपमा’ की टीआरपी इस हफ्ते 2.1 रिकॉर्ड की गई, जिससे यह शो दूसरे स्थान पर पहुंच गया। वहीं, स्टार प्लस का चर्चित शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ 2.0 टीआरपी के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जो पिछले हफ्ते दूसरे नंबर पर था।
‘वसुधा’ की एंट्री, ‘लाफ्टर शेफ्स’ के साथ टॉप 5 से बाहर ये शोज
छठे और सातवें नंबर पर ‘मंगल लक्ष्मी’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ हैं, जिनकी टीआरपी 1.4 रही। वहीं, ‘वसुधा’ ने इस हफ्ते टॉप 10 में नई एंट्री की है और 1.3 की टीआरपी के साथ नौवें स्थान पर जगह बनाई है। दसवें पायदान पर इस बार भी ‘कभी नीम-नीम कभी शहद-शहद’ ने अपनी जगह बरकरार रखी है। इस शो की टीआरपी 1.2 रही, जो पिछले हफ्ते की तुलना में उसी जगह पर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने एक्स बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor के बर्थडे पर किया ये काम, देख चौंके फैंस
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.