---विज्ञापन---

The 50 में Arbaaz Patel ने जड़ा Prince Narula को थप्पड़, मेकर्स ने किया निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड को शो से आउट!

सोशल मीडिया पर द 50 का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रिंस नरूला और निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज ने हाथापाई के दौरान प्रिंस को थप्पड़ मार दिया है.

Prince Narula-Arbaaz Patel

The 50: रियलिटी शो द 50 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. शो के अंदर कंटेस्टेंट के बीच होने वाले लड़ाई झगड़ों को लेकर यह चर्चा में बना रहता है. हाल ही में इस शो को लेकर खबर सामने आ रही है कि निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल को बाहर कर दिया गया है. इसकी वजह प्रिंस नरूला को कथित तौर पर थप्पड़ मारना बताया जा रहा है. दोनों के बीच हाथापाई का भी वीडियो सामने आया है. जो कि अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

अराबज प्रिंस के बीच हुआ झगड़ा

दरअसल, 'फिल्म विंडो' के मुताबिक द 50 में निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड और शो के कंटेस्टेंट अरबाज पटेल को लेकर बताया कि उन्होंने प्रिंस नरूला को उन्होंने थप्पड़ मार दिया. जानकारी के मुताबिक प्रिंस नरूला ने उनकी बॉडी शेमिंग की थी, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई. इसी के बाद उनका झगड़ा बढ़ गया और उसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई.

---विज्ञापन---

थप्पड़ मारने के बाद अरबाज को शो से किया बाहर

जानकारी के मुताबिक इस दौरान दोनों के बीच इतनी बहस हुई कि गुस्से में आकर अरबाज ने प्रिंस को थप्पड़ जड़ दिया. हालांकि अन्य कंटेस्टेंट ने बीच बचाव करने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया था. इसके बाद कुछ कंटेस्टेंट के इस घटना को लेकर लायन से बात की. कंटेस्टेंट सिद्धार्थ ने लायन से हिंसा को लेकर कहा कि वो या तो किसी को आउट करें या फिर खुद ही शो छोड़कर जा रहे हैं. जिसके बाद रूल्स तोड़ने के कारण निक्की के बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

निक्की तंबोली को अरबाज ने किया था प्रपोज

बता दें कि निया शर्मा और उर्फी जावेद इस एपिसोड में पहुंची थी और इसी दौरान अरबाज पटेल ने निक्की तंबोली को प्रपोज किया था. उन्होंने निक्की से अपने दिल की बातें कहीं थी. जिसके बाद वह भावुक हो गईं थी और उन्होंने इस प्रपोजल का भी वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.दोनों ने बिग बॉस मराठी 5 में डेटिंग शुरू की थी और तभी से दोनों एक साथ हैं. अक्सर ही इंस्टाग्राम पर भी फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं.

यह भी पढ़ें- O Romeo Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ी Shahid Kapoor की ‘ओ रोमियो’, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---