TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

रोती हुई अक्षरा को चुप कराने पहुंचे अभिमन्यु, क्या खत्म होने वाली हैं दूरिया?

YYRKKH Spoiler Alert 26 August: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इस समय काफी दिलचस्प मोड़ पर चल रहा है। शो में अभिनव की मौत के बाद गोयनका और बिरला परिवार टूट गया है। साथ ही अपने पापा की मौत से अबीर डिप्रेशन में चला गया है। अक्षरा और अभिमन्यु अपने बेटे अबीर को […]

Image Credit: Google
YYRKKH Spoiler Alert 26 August: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस समय काफी दिलचस्प मोड़ पर चल रहा है। शो में अभिनव की मौत के बाद गोयनका और बिरला परिवार टूट गया है। साथ ही अपने पापा की मौत से अबीर डिप्रेशन में चला गया है। अक्षरा और अभिमन्यु अपने बेटे अबीर को डिप्रेशन से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस अब बेसब्री से सीरियल के अगले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज के एपिसोड में क्या होने वाला है। यह भी पढ़ें :Sunny Deol ने होस्ट की Gadar 2 की सक्सेस पार्टी, हीरो-विलेन सब पहुंचे, नहीं दिखी सकीना

अभिमन्यु ने दिया था आईडिया (YYRKKH Spoiler Alert 26 August)

शो में अबतक आपने देखा कि अक्षरा सबको डाट लगा रही होती है। अक्षरा कहती है कि हमे अबीर को खुश रखना है इसलिए कोई भी भावुक नहीं होगा। इस दौरान अभिमन्यु अबीर को पूरा दिन बिजी रखने का प्लान बनता है। साथ ही कयराव और अभिमन्यु अबीर के उठने से पहले ही बहुत सारा कचड़ा फैला देते हैं तभी वहां बड़े पापा आ जाते हैं और कयराव को डाटने का नाटक करते हैं जिसके बाद आवाज सुनकर अबीर उठ जाता है और नीचे आ जाता है।

अबीर को डांट लगाएगी अक्षरा

आज के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अक्षरा से अबीर अपने दिल कि बात कहता है। अक्षरा उसे बताती है कि अभिनव हमारे साथ नहीं है लेकिन वो जहां भी है यही चाहते हैं कि उनका बेटा अबीर ठीक रहे और स्कूल जाए। इसके बाद अबीर अक्षरा को बताता है कि में हर रोज कोशिश कर रहा हूं लेकिन मुझे बार-बार अपने पापा की याद आती है। अबीर अक्षरा से ये भी बोल देता है कि क्या में अपने पापा के पास नहीं जा सकता। अबीर की इस बात को सुनकर अक्षरा अबीर पर बहुत गुस्सा करती है और उसे डांट लगती है।

अभिमन्यु ने दिया अक्षरा का साथ

शो में आगे देखने को मिलेगा कि अक्षरा अबीर को डांटने के बाद घर से बहार आ जाती है। तब अभिमन्यु अक्षरा को बाहर जाते हुए देख लेता है। अक्षरा का रोना अभिमन्यु को पसंद नहीं आता और वो अक्षरा को सहारा देने के लिए उसके पास पहुंच जाता है। इसके बाद अभिमन्यु अक्षरा को काफी प्यार से समझता है कि उसने अबीर को डांट कर कोई भी गलती नहीं कि है। हर मां अपने बच्चे को डांट सकती है। इसके साथ ही अभिमन्यु अक्षरा से कहता है कि मां को सुपरमैन कहते हैं लेकिन एक मां भी इंसान होती है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.