टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस दिशा वकानी इन दिनों गहरे दुख से गुजर रही हैं. उनके पिता भीम वकानी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. लंबे समय से बीमार चल रहे भीम वकानी ने 7 अप्रैल की सुबह अंतिम सांस ली. इस खबर के बाद से वकानी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

मयूर वकानी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

हाल ही में उनके अंतिम संस्कार के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिन्होंने फैंस को भावुक कर दिया. इन वीडियोज में परिवार का दर्द साफ झलक रहा है. खासकर दिशा के भाई मयूर वकानी का रो-रोकर बुरा हाल दिखाई दिया. पिता को खोने का गम उनके चेहरे पर साफ नजर आया, और उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे.

---विज्ञापन---

पिता की अर्थी को कंधा देकर टूटे दिखे मयूर

वीडियो में देखा जा सकता है, कि जब भीम वकानी की अर्थी को श्मशान घाट ले जाया जा रहा था, उस वक्त माहौल बेहद गमगीन था. मयूर वकानी अपने पिता की अर्थी को कंधा देते नजर आए, और इस दौरान वो फूट-फूटकर रो पड़े, उनके पैर भी लड़खड़ाते दिखे, इस बीच उनके करीबी उन्हें संभालते दिखे, लेकिन पिता को खोने का दुख उनके चेहरे पर साफ झलक दिखा.

---विज्ञापन---

दिशा वकानी की दिखी हालत खराब

वहीं, दिशा वकानी के चेहरा से उनके दर्द को साफ देखा जा सकता है. इस मुश्किल घड़ी में खुद को वो संभालने की कोशिश करती दिखीं. उन्होंने अंतिम विदाई के दौरान चश्मा और मास्क पहना हुआ था, और दुपट्टे से अपना चेहरा ढक रखा था. बावजूद इसके, उनके आंसू छिप नहीं पाए. पिता के आखिरी दर्शन करते वक्त वो भावुक होकर रो पड़ीं. परिवार के लोग उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए.

वीडियोज देख फट जाएगा कलेजा

इन वीडियोज को देखने के बाद फैंस भी काफी भावुक हो गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग लगातार ओम शांति लिखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, और वकानी परिवार को हिम्मत दे रहे हैं.

दुख की घड़ी में साथ खड़े नजर आए फैंस

बहरहाल, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से घर-घर में पहचान बनाने वाली दिशा वकानी लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन अपने फैंस के दिलों में आज भी खास जगह रखती हैं.