'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार' जहां अपने एविक्शन को लेकर चर्चा में रहा, वही सलमान खान के शो के इस मंच पर 'द वन' की टीम सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया भी फिल्म के प्रमोशन को लेकर पहुंचे, इस दौरान शो में और चार-चांद लग गए. जहां फिल्म 'द वन' को लेकर बात हुई, तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की पर्सनल लाइफ को लेकर भी सलमान खान ने चर्चा छेड़ी जिसने कई राजों पर से पर्दा उठाया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक्टर और कियारा आडवाणी के दूसरी पेरेंट्स बनने की अटकलें तेज हो गईं.
वीकेंड के वार में खुलासा
दरअसल, 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सिद्धार्थ से उनकी शादी और कियारा के साथ रिश्ते को लेकर बात की. सलमान ने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह लंबे समय से सिद्धार्थ को शादी करने की सलाह देते थे. इसके बाद उन्होंने यह भी पूछा कि सिद्धार्थ और कियारा ने अपने रिश्ते को इतने समय तक सीक्रेट क्यों रखा था.
क्यों सिद्धार्थ बोले राजा को राज रखा?
सिद्धार्थ ने इस पर कहा कि उन्होंने अपने राज को राज ही रखा और सही समय आने पर दुनिया के सामने उसे खोला. सिद्धार्थ की इस बात पर सलमान ने मजाक करते हुए कहा कि अब उनका राज एक बच्चे में है.
एक बेटी के पेरेंट्स हैं सिद्धार्थ-कियारा
बता दें, कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पिछले साल एक बेटी के माता-पिता बने थे. दोनों ने जुलाई 2025 में अपनी बेटी का स्वागत किया था. बाद में उन्होंने बेटी के नाम का भी खुलासा किया. शो में पिता बनने के अनुभव के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि पिता बनना दुनिया की सबसे बेहतरीन भूमिका है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अब करीब 15 महीने की हो गई है और धीरे-धीरे नए शब्द सीख रही है.
सलमान ने कही ये बात
इसी बातचीत के दौरान सलमान खान ने सिद्धार्थ से मजाक में यह भी कह दिया कि उम्मीद है कि वह और कियारा जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनेंगे. सलमान की इसी बात ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया.
यूजर ने लगाए कयास
इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कयास लगाने लगे कि क्या सिद्धार्थ और कियारा के घर जल्द ही दूसरा बच्चा आने वाला है? कुछ यूजर्स सलमान की बात को हिंट मान रहे हैं. हालांकि, सिद्धार्थ या कियारा की तरफ से दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.