Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Show: टीवी के पॉपुलर फैमिली शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है, जिसका हर किरदार फैंस के दिल में बसा हुआ है. हर उम्र के लोग इस शो को पसंद करते हैं. इसी शो के एक 16 साल फैन ने अपनी दीवानगी में कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बारे में जानने के बाद हर कोई अपना अपना माथा पकड़ रहा है. दरअसल, इस फैन ने 'तारक मेहता…' शो की दीवानगी में अपना घर ही छोड़ दिया. चलिए आपको पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक 16 साल का लड़का 6 अगस्त को अपने परिवार को स्कूल जाने की बात कही और घर से निकल गया. लेकिन लड़का स्कूल पहुंचने की बजाय रेलवे स्टेशन चला गया. वहां से उसने नागपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ी और फिर नागपुर से मुंबई की ट्रेन में सवार हो गया. एक्टर बनने का सपना लिए यह लड़का अपने घर से निकल पड़ा और करीब 900 कि.मी. का सफर तय करके सीधे मुंबई पहुंच गया. कहा जा रहा है मुंबई पहुंचने के बाद वह गोरेगांव से फिल्म सिटी की तरफ पैदल ही निकल पड़ा. इसी दौरान पुलिस की नजर उस पर पड़ गई फिल्म सिटी के पास एक नाबालिग को अकेला घूमता देख पुलिस की मोबाइल टीम मौके पर पहुंची और उसे पुलिस स्टेशन लेकर आ गई. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…