‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का सबसे लोकप्रिय शो है. इस शो के किरदार घर-घर में पहचाने जाते हैं. इस सिटकॉम शो को देशभर में खूब पसंद किया जाता है. वहीं, जेठालाल, दयाबेन और बबीता जी शो के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक हैं. शो में कई बार दिखाया गया है कि जेठालाल को बबीता जी पर क्रश है. वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जेठालाल और बबीता जी की शादी हो जाती है और दयाबेन दोनों को देखती रह जाती हैं. तो चलिए, एक नजर डालते हैं.

जेठालाल और बबीता जी की हुई शादी

दरअसल, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की कास्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह एक एआई-जनरेटेड वीडियो है. इस वीडियो में जेठालाल और बबीता जी की साउथ इंडियन स्टाइल में शादी दिखाई गई है. दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं. वहीं, शो में जेठालाल की पत्नी बनी दयाबेन वहीं खड़ी होकर दोनों को देख रही हैं. इतना ही नहीं, वह शादी में आए मेहमानों के लिए खाना पका रही हैं. वहीं, चंपकलाल टमाटर काटते हुए नजर आ रहे हैं. दूसरी ओर, वीडियो में बापूजी, डॉक्टर हाथी और सोढ़ी साथ बैठकर बातें करते नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

वीडियो में दयाबेन बबीता जी की साड़ी ठीक करते हुए भी नजर आई हैं. इसके बाद दयाबेन चंपकलाल के साथ मिलकर मेहमानों को खाना खिलाती हैं. इस बीच, बबीता जी और जेठालाल भी साथ बैठकर खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर इस एआई-जनरेटेड वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, “एआई से भी पोपटलाल की शादी नहीं हो पाई.” वहीं, दूसरे ने भी लिखा, “एआई से भी पोपटलाल की शादी नहीं हो पा रही है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अय्यर भाई अपनी पत्नी का बलिदान देकर खुश लग रहे हैं.” एक यूजर ने सवाल किया, “लेकिन बबीता तो बंगाली हैं और जेठालाल गुजराती, तो शादी साउथ इंडियन क्यों?”

---विज्ञापन---

तारक मेहता का अपकमिंग एपिसोड

वहीं, शो की बात करें तो इसमें एक नया ट्विस्ट आने वाला है. एक प्रोमो में दिखाया गया है कि माधवी भिड़े के घर FDA के अधिकारी एक नोटिस लेकर पहुंचते हैं और बताते हैं कि उनके अचार में कांच का टुकड़ा मिला है. इसके बाद वे उनका लाइसेंस कैंसिल करने की बात कहते हैं. इससे माधवी हैरान रह जाती हैं.

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर बजा इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का डंका, ‘बटवारा 1947’ को पछाड़ कमाए इतने करोड़

---विज्ञापन---