Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लगभग सभी किरदार दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. इस शो में 'गोली' नाम का किरदार एक्टर कुश शाह ने निभाया था. मगर 2024 में कुश ने इस शो को अलविदा कह दिया था. आइए जानते हैं कि अब तारक मेहता के 'गोली' क्या कर रहे हैं.
सड़कों पर नजर आए तारक मेहता के 'गोली'
टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर कुश शाह अब अपनी जिंदगी के एक नए पड़ाव पर पहुंच गए हैं. साल 2024 में कुश ने शो को छोड़ दिया और अब वो डिजिटल दुनिया में एक नई पहचान बना रहे हैं. पढ़ाई पूरी करने के बाद कुश ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जहां वो अपने लिए बिल्कुल अलग तरह का कंटेंट तैयार कर रहे हैं.
लोगों के घर बनाया खाना
हाल ही में सोशल मीडिया पर कुश का एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें वो मुंबई में फूड व्लॉगिंग करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में कुश रोड पर लोगों से उनके घर पर खाना बनाने की इजाजत मांगते दिखे. कुश का कहना है कि उन्हें खाना खाने का ही नहीं खिलाने का भी शौक है. वीडियो में कुश को आखिरकार एक ऐसा परिवार मिल गया, जिसने उन्हें अपने घर आने और खाना बनाने की इजाजत दी. इसके बाद कुश उस परिवार के घर पहुंचे और वहां उन्होंने अपने हाथों से खाना तैयार किया. उन्हें अपने बीच देखकर आसपास के लोग और बच्चे भी काफी खुश नजर आए. कई बच्चों ने उन्हें पहचानते हुए ‘गोली-गोली’ कहकर चीयर किया. तारक मेहता के 'गोली' का ये अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.
पढ़ाई के लिए छोड़ा था शो
बता दें कुश काफी लंबे वक्त से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़े हुए थे. लगभग 14 सालों तक कुश शाह ने इस शो से दर्शकों का मनोरंजन किया. लेकिन बाद विदेश में अपनी पढ़ाई के लिए एक्टर ने ये शो छोड़ दिया. इसके साथ ही वो अपने लिए अलग करियर चाहते थे. हालांकि आज वो व्लॉगिंग कर रहे हैं.