TV Actress Recalls Her Miss India Contest Story: टीवी की पॉपुलर और दिग्गज एक्ट्रेस स्मृति ईरानी इन दिनों अपने हिट टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. स्मृति ईरानी का ये कमबैक शो टीवी की टीआरपी रेटिंग के टॉप 5 में शामिल है. इसके अलावा, स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय महासचिव भी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीवी से राजनीति तक अपना करियर हिट करने वाली एक्ट्रेस स्मृति ईरानी को मिस इंडिया का फॉर्म भरने और उसमें हिस्सा लेने की वजह से अपने पापा के हाथों मार खानी पड़ी थी. इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने सालों बाद खुलासा किया है. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या-क्या बताया है.

मेरी कोई इज्जत नहीं…

हाल ही में स्मृति ईरानी नविका कुमार के पॉडकास्ट पर पहुंचीं. जहां उन्होंने बताया कि कैसे उनके एक फैसले ने उनकी जिंदगी को बिल्कुल नई दिशा दे दी. इसके साथ ही उन्होंने अपने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट से जुड़ा एक किस्सा भी बताया. शादी से पहले एक्ट्रेस का नाम स्मृति मल्होत्रा था. स्मृति ने बताया कि उनका पालन-पोषण एक ऐसे परिवार में हुआ, जहां लड़कियों से उम्मीद की जाती थी कि वे परिवार के काम और घरवालों की सोच के हिसाब से ही अपने करियर का चुनाव करें. ऐसे ही एक बार मुंबई के ठाणे इलाके में एक एजेंसी खरीदने को लेकर परिवार में बात हो रही थी. इस दौरान स्मृति के काम को लेकर परिवार में ऐसी बात कही गई, जिसे सुनने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि, 'मैं इनके साथ काम करूंगी, तो मेरी कोई इज्जत नहीं होगी.'

---विज्ञापन---

मिस इंडिया का फॉर्म भरते ही हुई पिटाई

इसलिए स्मृति ने अपनी अलग पहचान बनाने की चाहत में घर में किसी को बताए बिना चुपचाप फेमिना मिस इंडिया का फॉर्म भर दिया था. उन्होंने कहा, 'मैंने टाइम्स ऑफ इंडिया में एड देखा था. मैंने अपनी एक तस्वीर खींची और भेज दी.' स्मृति ने आगे कहा, 'पापा को जब पता चला कि मैं मिस इंडिया के लिए फाइनलिस्ट हो गई हूं तो वे बहुत गुस्सा हुए. इसके बाद जो पिटाई हुई है वो… इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा कि तुम बेवकूफ हो, तुमको लिखना नहीं आता, मीडिया ग्लैमर में तो वो जाते हैं जो थोड़े लालची होते हैं, तुम हो वैसी?'

मैं तुम्हारी शादी…

स्मृति ने आगे कहा, 'हर बार जब मैं एक राउंड पूरा करती थी, तो मैं भाग जाती थी और टाइम्स ऑफ इंडिया वाले मुझे फोन करके कहते थे, 'मैडम, आपका सिलेक्शन हो गया है; प्लीज वापस आइए.' इस तरह मैं फाइनलिस्ट बन गई. फिर मुझे अचानक एहसास हुआ कि इस प्रोफेशन में बहुत पैसे की जरूरत होती है. इसलिए मैंने अपने पिता से पैसे उधार लिए और उनसे कहा कि मैं उन्हें लौटा दूंगी. उन्होंने कहा, 'अगर तुमने पैसे नहीं लौटाए, तो मैं तुम्हारी शादी अपनी पसंद के किसी भी व्यक्ति से करवा दूंगा.'

---विज्ञापन---