भोजपुरी स्टार और नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' के घर में हैं. शो में एंट्री के बाद से ही रीति लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. काजी तौकीर और उदिति सिंह के साथ विवाद और गाली-गलौज को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है. अब रीति की पर्सनल लाइफ को लेकर एक सिंगर ने ऐसे दावे किए हैं, जिनसे नया विवाद खड़ा हो गया है.

सिंगर ने खुद को बताया रीति का दूसरा पिता

सिंगर एकम बावा ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए हैं. इनमें उन्होंने दावा किया है कि वह मनोज तिवारी की एक्स वाइफ रानी तिवारी के साथ रिश्ते में रह चुके हैं. इतना ही नहीं, एकम ने दावा किया कि उन्होंने रानी से शादी भी की थी और इस लिहाज से वह रीति के दूसरे पिता हैं.

---विज्ञापन---

एकम ने शेयर की तस्वीरें

एकम बावा के मुताबिक, वह और रानी तिवारी साल 2020 से 2022 तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे. इसके बाद उन्होंने शादी की. सिंगर का दावा है कि साल 2020 से 2025 के बीच वह रानी और रीति के साथ एक ही फ्लैट में रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि रीति उनकी मां और उनके रिश्ते के बारे में जानती थीं. अपने दावों के सपोर्ट में एकम ने रीति और रानी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

बिग बॉस में दिए बयान पर उठाए सवाल

रीति ने 'बिग बॉस' में कहा था कि उनके पिता मनोज तिवारी उन्हें खर्च के लिए हर महीने 25 हजार रुपये देते हैं. अब एकम बावा ने इस दावे पर भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने रीति के महंगे हैंडबैग, गाड़ियों और रेंज रोवर का जिक्र करते हुए कहा कि इतने कम पैसों में ये सब संभव नहीं है.

---विज्ञापन---

एकम का बड़ा दावा

एकम ने आगे दावा किया कि रीति एक बड़ी स्पोर्ट्स कंपनी चलाती हैं और मुंबई में उनके अपने महंगे फ्लैट भी हैं. उन्होंने रीति पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उनके बिग बॉस में व्यवहार पर भी सवाल उठाए.

'रीति का हूं पिता'

एकम बावा ने अपने पोस्ट में यह भी दावा किया कि रानी तिवारी ने उनके साथ दूसरी शादी की थी. उन्होंने कहा कि भले ही रीति मनोज तिवारी की बेटी हैं, लेकिन कानूनी तौर पर वह रीति के पिता हैं. उन्होंने रीति के शो में गाली देने के तरीके पर भी नाराजगी जाहिर की और कहा कि उन्हें इस तरह की बातें देखकर शर्मिंदगी महसूस हो रही है.

---विज्ञापन---

रानी तिवारी का नहीं आया रिएक्शन

हालांकि, रानी तिवारी ने एकम बावा के साथ शादी के दावे की सार्वजनिक तौर पर पुष्टि नहीं की है और न ही इन आरोपों पर अब तक उनका कोई रिएक्शन सामने आया है. ऐसे में एकम बावा के किए गए इन दावों में कितनी सच्चाई है यह बातें वह खुद ही बहुत अच्छे से जानते होंगे.