Shweta Tiwari Finding Cockroach in Red Bull Order: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों करण जौहर के रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आ रही हैं। इस शो में वो मजबूत दावेदार बनकर उभर रही हैं। लेकिन श्वेता तिवारी अपने शो को लेकर नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, श्वेता तिवारी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने FDA के आयुक्त तुकाराम मुंधे से इंस्टामार्ट की शिकायत की है। एक्ट्रेस ने वीडियो में बताया कि उनके रेड बुल के ऑर्डर के साथ घर में एक कॉकरोच आया है। चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं।

इंस्टामार्ट से कॉकरोच मिल…

श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें दिखाते हुए बताया कि उन्होंने इंस्टामार्ट से रेड बुल मंगवाई और उसमें से एक कॉकरोच निकला. वीडियो में श्वेता ने कहा, 'हमने इंस्टामार्ट से रेड बुल मंगवाई और उसके साथ हमें एक कॉकरोच भी मिला.' इसके बाद श्वेता ने दिखाया कि वो कॉकरोच उनके घर में घूम रहा है, सोफे और फर्नीचर पर इधर-उधर चढ़ रहा है. श्वेता ने आगे कहा, 'अब कॉकरोच पूरे घर में दौड़ रहा है. इसे देखो, कितना छोटा है.' इस दौरान किसी ने उस कॉकरोच मारने की कोशिश भी की, लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद श्वेता ने आगे कहा, 'तो क्या हमें तुकाराम मुंढे जी को टैग करना चाहिए? मुंधे जी, अब हमें इंस्टामार्ट से घर पर कॉकरोच मिल रहे हैं। आप कहां हैं, कृपया ध्यान दीजिए.'

---विज्ञापन---

श्वेता तिवारी का जलवा

श्वेता तिवारी इस समय प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' के सीजन 2 में नजर आ रही हैं. इस शो में भी उन्होंने अपनी पकड़ को मजबूत बना लिया है. शो में श्वेता तिवारी और मल्लिका शेरावत के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही हैं. इस शो में श्वेता तिवारी और मल्लिका शेरावत के अलावा क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, दलीप ताहिल, रिया चक्रवर्ती, शाहनील गिल और शालिनी पासी भी शामिल हैं.