Bigg Boss 20: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. शो में कौन-कौन से सेलेब्स नजर आएंगे, इसे लेकर लगातार नए नाम सामने आ रहे हैं. इसी बीच टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का नाम भी 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बताया जा रहा था. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद तो उनके शो में शामिल होने की चर्चा और तेज हो गई थी. अब एक्ट्रेस ने खुद इन खबरों की सच्चाई बता दी है.

शिवांगी ने वायरल वीडियो पर क्या कहा?

शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो को पूरी तरह फेक बताया है, जिसमें उनके 'बिग बॉस 20' में शामिल होने का दावा किया जा रहा था. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को साफ कर दिया कि वह इस सीजन का हिस्सा नहीं हैं.

---विज्ञापन---

शिवांगी ने शेयर किया पोस्ट

शिवांगी ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें पता चला है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गलत तरीके से दावा किया जा रहा है कि वह 'बिग बॉस' में हिस्सा ले रही हैं. उन्होंने साफ किया कि वह 'बिग बॉस 20' में पार्टिसिपेट नहीं कर रही हैं और वायरल वीडियो पूरी तरह फेक है.

फैंस के बीच बढ़ा था एक्साइटमेंट

शिवांगी के नाम की चर्चा सामने आने के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड थे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर कई लोग मानने लगे थे कि एक्ट्रेस सलमान खान के शो में नजर आने वाली हैं. हालांकि, शिवांगी के बयान के बाद अब इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है.

---विज्ञापन---

कब से शुरू होगा 'बिग बॉस 20'?

सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले 'बिग बॉस 20' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है. शो 6 सितंबर से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर शुरू होने वाला है. मेकर्स की ओर से शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार सस्पेंस बनाए रखा जा रहा है.

'लॉक अप 2' में नजर आ चुकी हैं शिवांगी

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिवांगी जोशी हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में नजर आई थीं. शो में उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं और वह रनरअप रही थीं. इस दौरान उनका नाम हर्ष चोपड़ा के साथ भी जोड़ा गया था, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती बताया था. शो की ट्रॉफी श्रेया कालरा ने जीती थी, जबकि फराह खान और रितेश देशमुख ने शो को होस्ट किया था.

---विज्ञापन---