Yogesh Mahajan Death: टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर योगेश महाजन का निधन हो गया है। उनके परिवार ने ऑफिशियल बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को जब योगेश अपने शो 'शिव शक्ति तप त्याग तांडव' की शूटिंग पर नहीं पहुंचे, तो उनके को-एक्टर्स और शो के क्रू मेंबर्स को टेंशन हो गई थी। इसके बाद जब वे उनके उमरगांव वाले फ्लैट पहुंचे, तो वहां जो हुआ, उसने सभी को सदमे में डाल दिया।
क्टर से मिलने पहुंचे क्रू मेंबर्स
क्रू मेंबर्स और साथ के एक्टर्स योगेश महाजन के सेट पर न पहुंचने पर उनके फ्लैट पहुंच गए थे। घर का दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उन्होंने उसे तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा कि योगेश महाजन बेहोश पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की खबर दे दी।
को-एक्टर आकांक्षा रावत का भावुक बयान
योगेश महाजन की को-एक्टर आकांक्षा रावत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा, "वह बहुत जिंदादिल इंसान थे। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर शानदार था। हमें साथ में शूटिंग करते हुए एक साल से ज्यादा हो गया था। उनके यूं अचानक चले जाने से हम सभी सदमे में हैं।"
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने के कारण योगेश महाजन का निधन हुआ। 57 साल की उम्र में एक्टर ने अपने करियर में कई फेमस टीवी शोज में काम किया था। वह 'अदालत', 'जय श्री कृष्णा', 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' और 'देवों के देव महादेव जैसे शोज का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने मराठी फिल्मों 'मुंबईचे शहाणे' और 'संसारची माया' में भी काम किया था।
यह भी पढे़ं: Bangladesh का कुश्ती चैंपियन निकला Saif Ali Khan पर हमला करने वाला आरोपी
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.