Shefali Jariwala Death News: बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 27 जून, शुक्रवार को निधन हो गया है। शेफाली की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पराग और एक्ट्रेस की मां का बुरा हाल है। 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से फेम पाने वाली शेफाली जरीवाला की मौत से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और हर कोई इस खबर पर दुख जता रहा है। शेफाली का फिलहाल मुंबई के कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है और इस बीच शेफाली की करीबी दोस्त ने बताया है कि एक्ट्रेस की मौत कितने बजे हुई है और कल क्या हुआ था।यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की मौत से टूटे हिंदुस्तानी भाऊ, रोते हुए पहुंचे अस्पताल, देखें वीडियो
शेफाली के करीबी दोस्त का खुलासा
शेफाली जरीवाला की मौत की वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक्ट्रेस की मौत से सभी को झटका लगा है। इस बीच शेफाली जरीवाला के करीबी दोस्त अंकुर ने पैपराजी से बात करते हुए किए शॉकिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया, 'कल रात 11 बजकर 27 मिनट पर उनकी डेथ हुई, सवा 11 करीब उनको बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर गए थे। पुलिस ने परिवार और उस समय उनके घर पर मौजूद सभी का बयान दर्ज किया है।'
क्या बीमार थीं शेफाली जरीवाला?
शेफाली जरीवाला के करीबी ने उनकी हेल्थ के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वो ठीक थीं और वो एकदम फिट थीं। उनको कोई हेल्थ इश्यू नहीं था, वो कल शाम नीचे वॉक करने भी आई थीं। पराग और शेफाली अपनी फैमिली के साथ रहते थे और उनके घर में काम करने वाली मेड का भी स्टेटमेंट लिया है।'
[video height="1280" mp4="https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-28-at-12.47.55.mp4"][/video]
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.