Bigg Boss 20: सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में गुजरते दिनों के साथ कंटेस्टेंट के रिश्ते और प्रायोरिटी लगातार बदल रही हैं. हाल ही में हुए नॉमिनेशन और राशन टास्क में घरवालों के बीच घमासान देखने को मिला. शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक तरफ स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई. वहीं, दूसरी तरफ काजी तौकीर और अरिश्फा खान के बीच भी तू-तू मैं-मैं देखने को मिली. इस बीच मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया, जिसमें स्काउट ओपी अपने और लव गिल के बीच हुए विवाद के बारे में गुल्लू को बताता है. इस दौरान स्काउट ओपी ने कई बातों का खुलासा किया.

चड्डी तक धोई है…

प्रोमो में दिखाया गया है कि स्काउट ओपी देर रात को अपने बेड पर बैठकर गुल्लू से लव और अपनी लड़ाई के बारे में बात कर रहा है. इस दौरान गुल्लू के सामने लव गिल पर अपनी भड़ास निकालते हुए स्काउट ने कहा, 'एक इंसान (लव गिल) के पीछे मैंने कितना टाइम खराब किया. भाई, ये मेक श्योर करती थी कि मैं टाइम पर खाना खा रहा हूं. बाकी सब चीजें कर रहा हूं. एक दिन बोला कि यार, मेरे सिर पर तेल लगा देगी हर रोज. वो सच में रोज तेल लगा रही है. सुबह रोज उठा रही है. भाई, चड्डी तक धोई है.'

गंजे, तू पागल हो गया था…

इसके बाद स्काउट ने लव के बेड की ओर इशारा करते हुए आगे कहा, 'वो बिस्तर हमारा हब बना रखा था. पता है, वो बस ऐसे ही 30-30 सेकंड तक देखे जा रही है. यहां अलग ही घोड़ा दौड़ रहा है अपना अंदर का. ऐसा होता है ना, जैसे चूहा दौड़ रहा है उसको खाना दे-दे कर कहें, चल इधर, इधर चल, इधर चल. पता नहीं ऐसा ओदा मैंने क्या सोच के उस दिया था?' इस पर गुल्लू ने कहा, 'गंजे, तू पागल हो गया था.'

ट्रॉमा दे दिया…

प्रोमो के आखिर में स्काउट ने अपने बाल काटने की वजह के बारे में बात करते हुए गुल्लू से कहा, 'मतलब, मेरा गुस्सा किस पीक पर होगा, सोच कि मैं मेरे अपने बाल खुद से काटने लगा कि खुद के बाल काट दूं कि मेरा गुस्सा थम जाएगा. भाई, लाइफ ने ट्रॉमा दे दिया, ट्रॉमा.'