Sana Makbul on Homewrecker Jay Bhanushali and Mahhi Vij Divorce: टीवी की फेमस एक्ट्रेस और 'बिग बॉस ओटीटी 3' की विनर सना मकबूल एक बार फिर से खबरों में छा गई हैं. इस बार एक्ट्रेस अपने किसी शो या प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि एक विवाद को लेकर खबरों में आई हैं. दरअसल, माही विज और जय भानुशाली के तलाक वाले मामले में अब सना मकबूल को घसीटा जा रहा है. हुआ कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि सना मकबूल इन दिनों माही विज के एक्स पति और टीवी एक्टर जय भानुशाली के साथ काफी ज्यादा समय बिता रही हैं. इसी को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स सना मकबूल को 'होमब्रेकर' कह रहे हैं. हाल ही में सना मकबूल ने उन पर आरोप लगाने वाले सभी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.
सना मकबूल का ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब
ये सारा विवाद तब शुरू हुआ, जब एक सोशल मीडिया यूजर ने सना मकबूल पर आरोप लगाते हुए उन्हें घर तोड़ने वाली कहा. इसके साथ ही उस यूजर ने ये भी दावा किया कि सना इन दिनों लगातार जय भानुशाली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. ये पोस्ट उस वक्त सामने आया, जब सना और माही के बीच अनबन की अफवाहें आनी शुरू हुईं. सना मकबूल ने 'होमब्रेकर' कहे जाने पर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.
मैं किसके एक्स हस्बैंड…
सना मकबूल ने यूजर को जवाब देते हुए उसके दावों पर सवाल उठाया और पूछा कि उसने कब और कहां उन्हें जय भानुशाली के साथ हैंग आउट करते हुए देखा है. सना ने जवाब में लिखा, 'जय के साथ हैंग आउट? ट्रोलर्स कब और कहाँ होते हैं? मुझे भी बताओ? प्लीज बताओ मैं किसके एक्स हस्बैंड के साथ हैंग आउट कर रही हूं?' इसके साथ ही सना ने माही विज के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की.
मेरी बेस्ट फ्रेंड नहीं…
सना ने माही विज से जुड़े एक पोस्ट पर भी रिएक्ट किया, जिसमें कहा गया था कि माही 'बेचारी' वाला कार्ड खेल रही हैं. फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, सना ने अपनी बात को क्लियर करते हुए लिखा, 'सबसे पहले तो यहीं से शुरू करते हैं, वह मेरी बेस्ट फ्रेंड नहीं है, वह सिर्फ एक दोस्त थी.' दरअसल, सना मकबूल और माही विज के रिश्ते को लेकर अक्सर अनबन की खबरें आती रहती हैं.