Salman Khan Special Promises Qazi Touqeer and Arishfa Khan: सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों और दोस्ती के बदलते समीकरण को लेकर चर्चा में बना हुआ है. शो के लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने कई घरवालों के चेहरे से नकाब उतारने का काम किया है. इसके अलावा, सलमान खान ने हमेशा की तरह कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती-मजाक भी किया. इस बार शो के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने फिर से अपनी दरियादिली दिखाई है. दरअसल, सलमान खान ने काजी तौकीर और अरिश्फा खान के साथ काम करने का वादा किया है.
सलमान खान का काजी से वादा
लेटेस्ट 'वीकेंड का वार' एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने हमेशा की तरह कंटेस्टेंट काजी तौकीर के साथ मस्ती की. इस दौरान सलमान ने काजी तौकीर की सिंगिंग की तारीफ की और उन्हें एक बड़ा सरप्राइज देने का वादा किया. साथ ही उन्होंने काजी तौकीर को शो से बाहर आने के बाद साथ में काम करने का बड़ा वादा कर दिया. उन्होंने कहा कि शो खत्म होने के बाद वो काजी के साथ एक गाना करेंगे. सलमान खान ने कहा, 'काजी घर से निकलते ही एक गाना करेंगे.'
सलमान खान पर अरिश्फा का क्रश
वहीं, दूसरी तरफ अरिश्फा खान ने सलमान खान से बात करते हुए कहा, 'सर आप मेरे बचपन के क्रश हो, मैं मुंबई आई थी, तो सोचा था कि मैं आपसे शादी करूंगी. मैं जानती हूं, ये बहुत बड़ी बात है, लेकिन उस समय मैं बच्ची थी. सर…' अरिश्फा की ये बात सुनने के बाद सलमान खान हंसने लगते हैं.
बचपन का सपना
इसके बाद अरिश्फा कहती हैं कि उनका सपना है कि वो एक बार तो सलमान खान के साथ काम करें. साथ ही उन्होंने कहा कि वो दुआ करती हैं कि उनका ये सपना जल्दी पूरा हो जाए, क्योंकि ये उनके बचपन का सपना है. इस पर सलमान जवाब देते हुए कहते हैं कि वो उनका बचपन का सपना जरूर पूरा करेंगे.