Salman Khan Bigg Boss 20: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के पहले 'वीकेंड का वार' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 12 सितंबर की रात टेलीकास्ट होने वाले इस एपिसोड का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. प्रोमो में होस्ट सलमान खान (Salman Khan) एक कंटेस्टेंट की तारीफों के पुल बांधते और उनके सिग्नेचर स्टाइल को कॉपी करते दिख रहे हैं. सलमान ने साफ शब्दों में कहा कि 'घर में कितने भी स्टार्स हों, रॉकस्टार सिर्फ एक ही है.'

'रॉकस्टार तो सिर्फ एक ही है'

सामने आए प्रोमो में सलमान खान सिंगर काजी तौकीर (Qazi Touqeer) की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. सलमान ने कहा, 'इस घर में कितने भी स्टार्स हों, लेकिन रॉकस्टार सिर्फ एक ही है… काजी तौकीर! पूरे हफ्ते आप 'आऊं' करके चल रहे थे, मुझे भी यह सिखा दो यार.'

---विज्ञापन---

काजी का सिग्नेचर 'आऊं' स्टेप वायरल

शो की शुरुआत से ही काजी तौकीर खुद को 'रॉकस्टार' कहते आ रहे हैं. वे बार-बार 'आई एम अ रॉकस्टार' बोलते हुए 'आऊं' की साउंड निकालते हैं और एक यूनिक डांस स्टेप करते हैं. सलमान खान के कहने पर काजी ने स्टेज के सामने सबको यह स्टेप करके दिखाया और सलमान ने बाकी कंटेस्टेंट्स को भी उन्हें फॉलो करने को कहा.

सलमान भी हुए काजी के फैन

जियो हॉटस्टार ने इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'काजी तौकीर के रॉकस्टार अंदाज ने भाई को भी दीवाना बना दिया.' सलमान ने मजाक-मजाक में काजी का स्टेप ट्राई करते हुए कहा कि यह उनके लिए काफी मुश्किल काम है.

---विज्ञापन---

कब और कहां देखें शो?

'बिग बॉस 20' का आगाज 6 सितंबर से हो चुका है. फैंस इस शो के नए एपिसोड्स हर रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी (Colors TV) पर देख सकते हैं. 12 सितंबर की रात का 'वीकेंड का वार' बेहद खास होने वाला है.

16 धाकड़ कंटेस्टेंट्स के बीच जंग

इस बार शो में काजी तौकीर के अलावा बॉक्सिंग लेजेंड मैरी कॉम, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान और माही विज समेत कुल 16 कंटेस्टेंट ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं. काजी के इस स्वैग ने पहले ही हफ्ते में उन्हें लाइमलाइट में ला दिया है.

---विज्ञापन---