Rupali Ganguly Break Down for Father: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में रूपाली गांगुली मुंबई में आयोजित FICCI फ्रेम्स 2026 में पहुंचीं. यहां वह अपने पापा अनिल गांगुली को याद कर भावुक हो गईं और भरी महफिल में सबके सामने रो पड़ीं. इस मौके का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिता के फिल्म प्रोड्यूसर बनने के दौरान उनके परिवार को आर्थिक तौर पर कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. चलिए जानते हैं कि रूपाली गांगुली ने क्या कुछ शेयर किया है.

भावुक हुईं रूपाली गांगुली

बता दें कि रूपाली गांगुली 30 सितंबर, बुधवार को मुंबई में आयोजित FICCI फ्रेम्स 2026 में शामिल हुईं. इस दौरान टीवी की 'अनुपमा' फेम एक्ट्रेस ने अपने परिवार की आर्थिक तंगी के दौर के बारे में बताया और अपने दिवंगत फिल्म प्रोड्यूसर पिता अनिल गांगुली को याद किया. इस दौरान एक्ट्रेस रूपाली ने अपने और अपने परिवार के संघर्ष को याद किया. इस बीच वह अपनी भावनाओं को संभाल नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे.

---विज्ञापन---

हमने सब कुछ खो दिया…

अपने पिता को याद कर रूपाली भावुक हो गईं और बोलीं, 'मेरे पिता एक फिल्म निर्माता थे. उन दिनों, जो लोग कॉर्पोरेट फिल्म प्रोड्यूसर बिजनेसमैन में नहीं थे, वे घर बेचकर फिल्में बनाते थे. एक समय ऐसा भी आया जब हमने सब कुछ खो दिया. मेरे पिता का एकमात्र सपना मुंबई में एक घर बनाना था.' रूपाली ने आगे बताया कि एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर की बेटी होने के बावजूद वह अपने पिता के सपने को पूरा करना चाहती थीं और अपना कुछ बनाना चाहती थीं. रूपाली ने कहा, 'मैं एक टिपिकल नेपो किड थी, एक बड़े फिल्म प्रोड्यूसर की बेटी. लेकिन मेरे पिता का यही एक सपना था, जिसे मैं पूरा करना चाहती थी. अनुपमा हुआ और मैंने अपना पहला घर खरीदा.'

तीन बार रिजेक्ट हुईं रूपाली

वहीं, शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने कहा, 'हमने साथ में जो पहला शो किया था, उसके लिए रूपाली ने तीन ऑडिशन दिए थे और मैंने उसे रिजेक्ट कर दिया था. उसने मुझसे एक और मौका देने की गुहार लगाई. उस समय वह वर्ली से पैदल चलकर आती थी क्योंकि उसके पास बस से यात्रा करने के लिए पैसे नहीं थे. यह उनका संघर्ष है और मुझे उन पर बहुत गर्व है.'

---विज्ञापन---