Rise And Fall 2 contestants list: रियलिटी शो के शौकीन दर्शकों के लिए एक बार फिर पावर, रणनीति और गेम का रोमांच शुरू होने वाला है. प्राइम वीडियो और MX प्लेयर का पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स ने सीजन 2 के कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने ला दिए हैं. इस बार शो में टीवी, बॉलीवुड, सोशल मीडिया और पॉलिटिक्स से जुड़े कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे.

कौन करेगा शो को होस्ट?

सबसे खास बात यह है कि इस बार शो को एक्स इंडियन क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते नजर आएंगे. यानी कंटेस्टेंट्स के गेम के साथ-साथ सहवाग का अंदाज भी दर्शकों का मनोरंजन करने वाला है. 'राइज एंड फॉल 2' का प्रीमियर 26 सितंबर से होगा. शो को Amazon Prime Video और MX Player पर देखा जा सकेगा.

---विज्ञापन---

कौन-कौन बनेगा 'राइज एंड फॉल 2' का खिलाड़ी?

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो के सभी 15 खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर कर उनके नाम रिवील कर दिए हैं. इस सीजन में टीवी एक्टर करण पटेल, स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, सारा गुरपाल, तेज प्रताप यादव, निहारिका तिवारी, शहजाद पूनावाला, सिवेट तोमर, कायरा अनु, मनीष कश्यप, काजल राघवानी, राज ग्रोवर, इरिना रुदाकोवा और अनीष भगत गेम खेलते नजर आएंगे.

मेकर्स ने तस्वीरों के साथ क्या लिखा?

मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, '15 प्लेयर्स, 1 थ्रोन कौन करेगा राइज, कौन फॉल?' ऐसे में अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि इन 15 खिलाड़ियों में से कौन सत्ता हासिल करेगा और कौन गेम में पिछड़ जाएगा.

---विज्ञापन---

क्या है 'राइज एंड फॉल' का गेम?

शो का पूरा कॉन्सेप्ट पावर और स्टेटस के इर्द-गिर्द घूमता है. कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बांटा जाता है, रूलर्स और वर्कर्स. रूलर्स को आलीशान जिंदगी और बेहतर सुविधाएं मिलती हैं, जबकि वर्कर्स को बेसमेंट में रहकर मुश्किल परिस्थितियों में काम करना पड़ता है.

कैसे बदलेगा गैम?

टास्क, वोटिंग और रणनीति के जरिए गेम लगातार बदलता रहता है. कोई वर्कर अपने खेल के दम पर रूलर बन सकता है. तो रूलर को भी कभी वर्कर की जगह जाना पड़ सकता है. यही उतार-चढ़ाव शो को दिलचस्प बनाता है.

---विज्ञापन---

किसने जीता था पहला सीजन?

'राइज एंड फॉल' के पहले सीजन की ट्रॉफी टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपने नाम की थी. उन्हें विजेता बनने पर 28.10 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी.बहराहल, अब शो का दूसरा सीजन जल्द शुरू होने वाला है, और 15 कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ गई है, देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन करेगा दर्शकों को सबसे ज्यादा एंटरटेन.