RIP Tunisha Sharma: तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने महज 20 साल की उम्र में बेहतरीन काम कर अपना करियर तो बनाया ही था, साथ ही अपनी जिंदादिली और क्यूटनेस से को-स्टार्स का भी दिल जीत लेती थीं। हालांकि, बीते दिन एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर दुनिया को अलविदा कह दिया जिसकी खबर सुन फैंस समेत टेलीविजन जगत के सितारे भी दंग रह गए। टीवी इंडस्ट्री में फिलहाल शोक की लहर है और लोग तुनिषा की मौत पर अपने-अपने तरीके से दुख जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
करण कुंद्रा (Karan Kundrra)
Shocking and extremely sad.. such a young and promising life gone too soon. I pray to god to give her loved ones strength #TunishaSharma Om Shanti 🙏🏼 it’s my request to everyone: there’s always light at the end of a dark tunnel never forget..
— Karan Kundrra (@kkundrra) December 24, 2022
एक्टर करण कुंद्रा ने तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के असामयिक निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा है,’चौंकाने वाला और बेहद दुखद.. इतनी युवा और होनहार जीवन में बहुत जल्दी चली गई। मैं भगवान से उनके प्रियजनों को शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं…तुनिषा शर्मा ओम शांति। यह मेरा सभी से अनुरोध है: एक अंधेरी सुरंग के अंत में हमेशा प्रकाश होता है, इसे कभी न भूलें।’
कमाल आर खान (Kamaal R Khan)
I can’t understand, how can a girl manage to hang herself in a small bathroom on the set? Proper investigation should be done. #TunishaSharma pic.twitter.com/cv0p6PC7qD
— KRK (@kamaalrkhan) December 24, 2022
कमाल आर खान ने तुनिषा के निधन पर सवाल उठाते हुए और जांच की मांग करते हुए लिखा है,’मुझे समझ नहीं आता कि सेट पर एक छोटे से बाथरूम में कोई लड़की कैसे फांसी लगा सकती है? उचित जांच होनी चाहिए। #तुनिषा शर्मा।’
करणवीर बोहरा (Karanveer Bohra)
My god! This is so sad and heartbreaking #TunishaSharma
Rest in peace🙏🙏🙏 pic.twitter.com/vY50QBRtbQ— Karnvir Bohra (@KVBohra) December 24, 2022
करणवीर बोहरा ने तुनिषा की स्माइल करती हुई तस्वीर को शेयर कर लिखा है,’हे भगवान! यह बहुत दुखद और हृदय विदारक है #तुनिशा शर्मा…रेस्ट इन पीस।’
मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra)
Really can’t believe this #TunishaSharma 🙏 RIP pic.twitter.com/VL1DZhmeiZ
— Mukesh Chhabra CSA (@CastingChhabra) December 24, 2022
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने तुनिषा की पिक्टर पोस्ट की है और कैप्शन में हैरानगी जताते हुए लिखा है,’सच में इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है #तुनिषा शर्मा…रेस्ट इन पीस।’
RIP Tunisha Sharma
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से इसकी जांच करेगी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उस दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है: वालीव पुलिस
तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2022
बताते चलें कि तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को मेकअप रूम में आत्महत्या की। एक्ट्रेस को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस इस केस की हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है क्योंकि तुनिषा की माता ने शीजान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एक्ट्रेस के डेथ के पीछे शीजान का हाथ बताया जा रहा है। इसके बाद शीजान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।