Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रीमियर पर ही हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. NEET प्रोटेस्ट से रातों-रात वायरल हुईं रिया अहीर (Rhiya Ahir) को शो के मंच से ही बेघर कर दिया गया. सिर्फ 2 मिनट के ऑन-स्क्रीन अपीयरेंस के बाद सलमान खान ने पब्लिक वोटिंग का फैसला सुनाते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस को रिया की यह 'एग्जिट' बिल्कुल पसंद नहीं आई है और वे उनकी 'वाइल्ड कार्ड एंट्री' की तगड़ी डिमांड कर रहे हैं.
प्रीमियर पर ही रिया की एग्जिट
CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस वैन रोककर वायरल हुईं रिया अहीर का मुकाबला पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल (Love Gill) के साथ था. दोनों में से किसी एक को पब्लिक वोट्स के आधार पर बिग बॉस के घर में जाना था. वोटिंग का रिजल्ट आते ही लव गिल की जीत हुई और रिया अहीर को शो शुरू होने से पहले ही बाहर होना पड़ा.
लव गिल संग तीखी बहस
रिजल्ट से ठीक पहले दोनों के बीच स्टेज पर 2 मिनट का तगड़ा बैंटर देखने को मिला. लव गिल ने रिया पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दिन ड्राइवर को वैन चला देनी चाहिए थी और रिया ने सिर्फ चीप पब्लिसिटी के लिए ये सब किया. लव ने यह भी कहा कि रिया ओवर-कॉन्फिडेंट थीं और उन्होंने रिजल्ट से पहले ही खुद को बिग बॉस की कंटेस्टेंट घोषित कर दिया था.
वाइल्ड कार्ड एंट्री के कयास
भले ही रिया अभी शो से बाहर हो गई हैं, लेकिन इंटरनेट पर उनकी 'वाइल्ड कार्ड' वापसी की खबरें तेज हैं. फैंस पिछले सीजन का उदाहरण दे रहे हैं, जहां प्रीमियर पर हारने के बाद भी शहबाज बदेशा की वाइल्ड कार्ड के तौर पर घर में ग्रैंड एंट्री कराई गई थी. उम्मीद है कि मेकर्स रिया को भी जल्द वापस ला सकते हैं.
सलमान खान पर उठे सवाल
रिया को इस तरह बेइज्जत करके बाहर निकाले जाने से उनके फैंस काफी नाराज हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं कि रिया ने अच्छी नीयत से प्रोटेस्ट में स्टूडेंट्स की मदद की थी. कई लोगों ने होस्ट सलमान खान (Salman Khan) पर भी सवाल उठाए कि वे लव गिल के तीखे कमेंट्स के दौरान चुपचाप सुनते रहे और रिया का सपोर्ट नहीं किया.
सोशल मीडिया पर 'कमबैक' ट्रेंड
रिया के बाहर होते ही एक्स और इंस्टाग्राम पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है. फैंस उन्हें असली 'बिग बॉस मैटेरियल' बताते हुए शो में वापस लाने के लिए ट्रेंड चला रहे हैं. अब देखना यह होगा कि क्या सोशल मीडिया का यह प्रेशर मेकर्स को रिया अहीर की वाइल्ड कार्ड एंट्री कराने पर मजबूर करता है या नहीं.