Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Evicted or Secret Room Twist: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अब कंटेस्टेंट्स के बीच खेल और भी ज्यादा मजेदार हो गया है. 'बिग बॉस 20' के घर में अब सदस्य न सिर्फ एक-दूसरे से लड़ रहे हैं, बल्कि प्लानिंग और प्लॉटिंग भी कर रहे हैं. नए एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां यंग डीएसए, उदिति सिंह और माही विज ने कैप्टन बनने के लिए रीति तिवारी के खिलाफ वोट किया, जिसके कारण रीति तिवारी को शो से बाहर होना पड़ा. लेकिन, इस बीच सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस ने रीति तिवारी को लेकर एक बड़ा खेल खेला है. खबरें हैं कि रीति तिवारी को सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा. चलिए पूरा माजरा समझते हैं.
घर से बाहर हुईं रीति तिवारी
'बिग बॉस 20' के नए कैप्टेंसी टास्क में एक बड़ा मोड़ तब आया, जब 20वें सीजन का पहला मिड वीक एविक्शन हुआ. इसके चलते मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को घर से बाहर कर दिया गया. शो के नए एपिसोड में घर का तीसरा कैप्टन चुनने के लिए यंग डीएसए, उदिति सिंह और माही विज के रूप में तीन दावेदार मिले. बिग बॉस ने इन तीनों दावेदारों को कन्फेशन रूम में बुलाया और उनसे पूछा कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसने खेल में सबसे कम योगदान दिया है. माही ने सबसे पहले मैरी कॉम का नाम लिया, जबकि यंग डीएसए ने अमन गांधी का नाम लिया. वहीं, उदिति ने रीति तिवारी का नाम लिया. हालांकि, माही और यंग ने भी बाद में उदिति की बात से सहमति जताई.
सलमान खान से मिली फटकार
उदिति ने बताया कि उन्हें रीति की पर्सनैलिटी कंफ्यूजिंग लगती है. एक हफ्ते पहले रीति को काजी तौकीर से नफरत थी. डिस बैटल टास्क के दौरान उन्होंने काजी पर जमकर गालियां बरसाईं. लेकिन 'वीकेंड का वार' में सलमान खान से फटकार खाने के बाद काजी तौकीर को लेकर रीति का व्यवहार पूरी तरह से बदल गया. उदिति, माही और यंग के फैसले के कारण रीति तिवारी को शो से बाहर होना पड़ा.
सीक्रेट रूम पर चर्चा
वहीं, रीति तिवारी के शो से बाहर होने के बाद इंटरनेट पर एक नई चर्चा शुरू हो गई. एक बिग बॉस फैन ने लिखा, 'खेल न खेलने के बावजूद उनका प्रदर्शन बेहतर हो रहा था, लेकिन इस खेल में योगदान देना जरूरी है और सिर्फ अच्छा व्यवहार करने से कुछ नहीं होता.' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'आखिरकार, सुकून मिल ही गया.' हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि रीति सच में घर से बाहर नहीं हुई हैं. बिग बॉस उन्हें सीक्रेट रूम में भेजने वाले हैं, जिससे शो में नया मोड़ आएगा. रीति से पहले ईशा रिखी और रोहद खान बिग बॉस 20 से बाहर हो चुके थे.