Reem Shaikh On Interfaith Marriage: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर और टैलेंटेड एक्ट्रेस रीम शेख (Reem Shaikh) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान रीम ने अपनी लव लाइफ, पेरेंट्स की इंटरफेथ मैरिज और दूसरे धर्म में शादी करने के सवाल पर बेहद बेबाक और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एक्ट्रेस के इन बयानों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और फैंस इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
सिंगल हैं रीम शेख और खारिज किए लिंकअप्स
शार्दुल पंडित (Shardul Pandit) के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान 24 साल की रीम शेख ने साफ किया कि वह फिलहाल सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रही हैं. हालांकि, पॉपुलर चेहरा होने की वजह से आए दिन उनके लिंकअप की खबरें उड़ती रहती हैं.
पेरेंट्स की इंटरफेथ मैरिज और खुद देखा तलाक
रीम ने खुलकर बताया कि उनके माता-पिता की शादी इंटरफेथ (अलग-अलग धर्मों में) हुई थी, लेकिन उन्होंने अपने घर में ही तलाक और कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. इसके बावजूद उनके दिल से प्यार पर से भरोसा नहीं उठा है और वह मानती हैं कि खुदा से जुड़ने के लिए भी प्यार जरूरी है.
खुद को बताया बेहद धार्मिक, रखती हैं रोजे
अपने मजहब और आस्था के बारे में बात करते हुए रीम ने कहा कि वह बेहद धार्मिक इंसान हैं. वह पांच वक्त की नमाज पढ़ती हैं और रमजान के दौरान पूरे नियम से रोजे भी रखती हैं. उनका खुदा से एक बहुत गहरा और अटूट रिश्ता है.
दूसरे धर्म में शादी न करने की बताई बड़ी वजह
दूसरे धर्म में शादी के सवाल पर रीम ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि वह किसी ऐसे शख्स के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिता सकतीं जो उनके धर्म को फॉलो न करता हो. हर मुश्किल वक्त में वह दुआ मांगने खुदा के पास जाती हैं, इसलिए वह दूसरे धर्म में एडजस्ट नहीं कर पाएंगी.
बयान के बाद ट्रोलिंग का जताया डर
एक्ट्रेस ने हंसते हुए यह भी कहा कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि इस तरह का बयान देने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों की तरफ से काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ेगी और उन्हें 'बहुत गालियां पड़ेंगी', लेकिन वह अपनी बात पर पूरी तरह स्पष्ट हैं.