Qazi Touqeer Exposes Love Gill Game With Scout OP: सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों पूरे घर की कहानी स्काउट ओपी और लव गिल के इर्द-गिर्द घूम रही है. शो के नए एपिसोड में स्काउट ओपी ने लव गिल से हुई लड़ाई के बाद अपने पूरे बाल ट्रिमर से काट दिए और गंजे हो गए. स्काउट ओपी की इस हरकत ने सभी घरवालों और ऑडियंस को हैरान कर दिया. वहीं, स्काउट ओपी की हालत देख काजी तौकीर ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. काजी तौकीर ने कहा कि लव गिल बहुत शातिर हैं और वो स्काउट ओपी के साथ गेम खेल रही हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कुछ कहा है.

स्काउट के साथ खेल रही हैं लव?

शो के नए एपिसोड में स्काउट ओपी के गंजे होने के बाद जब स्काउट और लव सोफे पर कनिका मान के साथ बैठे थे, उसी वक्त उन्हें देखते हुए माही ने काजी से सवाल किया, 'इन दोनों का कब तक चलेगा ये सब?' इसके जवाब में काजी ने कहा, 'लव बहुत शातिर है.' इसके बाद माही ने फिर सवाल करते हुए कहा, 'क्या आपको लगता है कि वह जानबूझकर ऐसा कर रही है?' इसके जवाब में काजी ने कहा, 'मुझे जो लग रहा है ना, ये (लव गिल) इसके (स्काउट) साथ अलग किस्म का गेम खेल रही है. आंखें झूठ नहीं कहतीं. मुझे यकीन है कि वह इसके मजे ले रही है. लेकिन अब यह बुरा लग रहा है.'

वो कहानी एंजॉय कर रही…

इसके बाद माही ने कहा, 'हम दोनों भी तो भाई-बहन हैं.' इस पर काजी ने उन्हें टोकते हुए कहा, 'हम असल में भाई-बहन नहीं हैं, हम भाई-बहन जैसे हैं.' फिर माही ने कहा, 'हमने इसे बना तो लिया, पर उनकी चीज इतनी उलझी हुई क्यों है?' इस पर फिर काजी ने कहा, 'बिग बॉस हाउस में अब उसकी कहानी बन गई, जिसे वो एंजॉय कर रही है. मुझे बस इतना लगता है कि लड़का बहुत वेब में फंस गया है. उसको खुद को नहीं लग रहा कि मैं कहां जा रहा हूं.'

काजी ने दी स्काउट को सलाह

इसके बाद शाम के समय जब स्काउट स्मोकिंग एरिया में रो रहा था, तब यंग और आम्रपाल ने उसे समझाया और उसे शांत कराया. इसके बाद स्काउट ने काजी से बात की. स्काउट ने काजी से अपनी हरकत के लिए माफी मांगी. इस दौरान काजी ने स्काउट को समझाते हुए कहा, 'कोई तो है जो तेरे साथ कुछ कर रहा है, मैं बता रहा हूं तेरे को, कोई तेरे साथ खेल रहा है, समझा. मैं तुझसे मजाक नहीं कर रहा हूं. एक वक्त आएगा और तेरे को बताएगा ये सब. तेरा चेहरा देख के समझ आ रहा है क्या? मैं अभी कुछ नहीं बताऊंगा तेरे को. कुछ दिन में तेरे को समझ आएगा. और मैं चाहता हूं वो दिन जल्दी आए.'

ये खत्म हो चुका है…

स्काउट से बात करने के बाद काजी ने यंग और आम्रपाल से भी इस बारे में बात की. उन्होंने कहा, 'इसकी (स्काउट) हालत ठीक नहीं है. मैंने उसको बोला, सीधा तेरे साथ खेला जा रहा है, आंखें खोल. एक बात सच बताऊं, वो (लव गिल) ड्रामेबाज है, वो कुछ नहीं कर रही है. उसको कुछ नहीं पड़ी है इसकी. ये (स्काउट) खत्म हो चुका है. वो हमारे साथ डांस करेगी. अब उसे देखो, वह लड़की नाच रही है. वह सुबह मेरे पास आई थी. वह उसी मामले के बारे में बात कर रही थी. पता है वह क्या कहती है? नाचो, बातें करो, गाओ… मुझे उस लड़की पर शर्म आती है. वो एक बेशर्म लड़की है. वो अभी काशवी और स्काउट के साथ जो उसकी ट्रायंगल स्टोरी बनी है, उसे एंजॉय कर रही है.'