Pamela Serena-Akanksha Chamola: 'लॉकअप 2' भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन शो की कंटेस्टेंट पामेला सेरेना और आकांक्षा चमोला की नजदीकियों को लेकर चर्चाएं अभी भी जारी हैं. शो के दौरान आकांक्षा ने पामेला को अपनी गर्लफ्रेंड बताया था. अब शो खत्म होने के बाद पामेला ने दोनों के रिश्ते पर खुलकर तो बात नहीं की, लेकिन उनके बीच खास बॉन्डिंग और अट्रैक्शन की बात जरूर स्वीकार की है. इतना ही नहीं, उन्होंने होटल का एक मजेदार किस्सा भी सुनाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.
होटल में एक साथ थीं पामेला और आकांक्षा
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पामेला सेरेना ने बताया कि मुंबई में एक शूट के बाद वह और आकांक्षा एक होटल गई थीं. दोनों ने वहां खाना ऑर्डर किया. पामेला के मुताबिक, जब होटल स्टाफ कमरे में आया तो उसने दोनों को बेड पर एक साथ देखा और काफी हैरान हो गया.
पामेला ने शेयर किया हैरान करने वाला किस्सा
पामेला ने बताया कि स्टाफ के उस सदस्य के हाथ से वाइन गिर गई. इसके बाद क्लीनिंग स्टाफ कमरे में आया और सफाई करने के बाद भी दोनों को लगातार देखता रहा. पामेला ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्होंने उस महिला से कमरे से जाने के लिए कहा, लेकिन वह जाने का नाम ही नहीं ले रही थी. आखिरकार पामेला ने आकांक्षा से ही पूछा कि आखिर यह सब क्या हो रहा है.
रिश्ते पर पामेला ने दिया संभलकर जवाब
जब पामेला से पूछा गया कि क्या वह पूरी दुनिया के सामने आकांक्षा को अपनी गर्लफ्रेंड कहेंगी, तो उन्होंने साफ तौर पर कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी और रिश्ते को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं.
पामेला की आकांक्षा संग कंपनी
हालांकि, पामेला ने यह जरूर बताया कि वह और आकांक्षा साथ में घूमती हैं, शूटिंग करती हैं और एक-दूसरे की परवाह भी करती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आकांक्षा उन्हें लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं.
अट्रैक्शन और इमोशनल कनेक्शन को किया स्वीकार
पामेला ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं. लेकिन उन्होंने आकांक्षा के साथ अपने अट्रैक्शन और इमोशनल कनेक्शन को स्वीकार किया. पामेला को आकांक्षा की उनकी खास बदमाशी वाली मुस्कान भी काफी पसंद है.
अर्जुन कपूर को लेकर भी हुई थी जलन?
पामेला ने 'लॉकअप 2' की सक्सेस पार्टी का एक किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि पार्टी में अर्जुन कपूर के साथ उनकी बातचीत और केमेस्ट्री देखकर आकांक्षा थोड़ी असहज हो गई थीं. आकांक्षा और अर्जुन एक-दूसरे को शो से पहले से जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं.
पामेला से हुआ सवाल
पामेला ने मजाक में बताया कि शो के दौरान अर्जुन ने आकांक्षा से कहा था कि दोनों का टेस्ट एक जैसा है. वहीं, जब शो में पामेला से पूछा गया कि वह अर्जुन और आकांक्षा में से किसे पसंद करती हैं, तो उन्होंने कहा था कि उन्हें सिर्फ मनोरंजन पसंद है और दोनों की कंपनी अच्छी लगती है. अब पामेला के इन बयानों के बाद एक बार फिर आकांक्षा और उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.