Nirahua Supports Amrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार निरहुआ अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट और अपनी दोस्त आम्रपाली दुबे की वजह से चर्चा में आए हैं. दरअसल, हाल ही में निरहुआ ने शो में आम्रपाली दुबे के गेम की तारीफ की और भरोसा जताया कि इस बार 'बिग बॉस' की ट्रॉफी भोजपुरी इंडस्ट्री में ही आएगी. निरहुआ ने कहा कि शो में आम्रपाली का गेम बहुत ही शानदार तरीके से आगे जा रहा है. साथ ही उनकी इंटेलिजेंस ने सभी को अपना दीवाना बना दिया है.
आम्रपाली का गेम देख गदगद हुए निरहुआ
निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने 'बिग बॉस 20' में आम्रपाली के गेम की खूब तारीफ की. वीडियो में निरहुआ ने कहा, 'बिग बॉस में आम्रपाली जी क्या धुआंधार खेल रही हैं. उनका बेबाक अंदाज, उनकी बुद्धिमत्ता, उनकी सूझ-बूझ, उनका एकदम से स्टैंड लेना, इन सबने लोगों को उनका दीवाना बना दिया है. वो इतना बढ़िया खेल रही हैं कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.'
बिग बॉस की ट्रॉफी जीतेंगी आम्रपाली
इसके बाद निरहुआ ने अपने फैंस से आम्रपाली दुबे को सपोर्ट करने की अपील की. निरहुआ ने कहा, 'आप भी आम्रपाली जी को 99 वोट्स दे सकते हैं. वोट कीजिए, सपोर्ट कीजिए, ताकि आम्रपाली जी इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर आएं. हम सबको उम्मीद है कि वो पक्का बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर आएंगी. हम सबको उम्मीद है कि वो पक्का जीतेंगी. वो जितना बढ़िया खेल रही हैं, जितना धुआंधार खेल रही हैं, आम्रपाली जी एकदम इस बार ट्रॉफी लेकर ही आएंगी.'
निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी
मालूम हो कि भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है. आम्रपाली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी. भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने साल 2014 में निरहुआ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से डेब्यू किया. अपनी पहली ही फिल्म से आम्रपाली काफी पॉपुलर हो गईं. आज आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं.