एक्ट्रेस निक्की तंबोली अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं. वह बीते लंबे वक्त से अरबाज पटेल को डेट कर रही थीं और दोनों की मुलाकात बिग बॉस मराठी 5 में हुई थी और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई थी. हालांकि अब दोनों का रिश्ता दो साल बाद टूटने की कगार पर पहुंच गया है. इतना ही नहीं अरबाज ने निक्की पर धोखा देने की बात कही है. साथ ही दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया है. ब्रेकअप की खबरों के बीच अब निक्की ने अरबाज के धोखा देने वाले पोस्ट को लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने इस दौरान चीटिंग के बचाव में बात कही है.

अरबाज ने लगाए धोखा देने के आरोप

दरअसल, अरबाज पटेल ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट के मुताबिक निक्की ने उन्हें कथित तौर पर धोखा दिया है. स्टोरी से ऐसा लग रहा है मानो अरबाज ने निक्की के धोखे की बात सरेआम की है. उस पोस्ट में लिखा था, "अपने पार्टनर को धोखा देना और फिर घर आकर उनकी आंखों में आंखे डालकर ये कहना कि आप उनसे प्यार करते हैं. यह बेइज्जती का एक अलग ही लेवल है. मैं जो कहा, सो कहा."

---विज्ञापन---

निक्की ने अरबाज की बातों का दिया जवाब

अरबाज के इस पोस्ट के बाद निक्की ने भी पोस्ट के जरिए ही रिएक्ट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "सच जो कोई नहीं बताता. अफेयर इसलिए नहीं होते क्योंकि कोई नया व्यक्ति बहुत अट्रैक्टिव होता है. बल्कि इसलिए होते हैं क्योंकि कोई पुराना व्यक्ति अपने वादों का सम्मान करना बंद कर देता है." बता दें कि दोनों ही एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर चुके हैं, लेकिन कपल की फोटोज अभी भी इंस्टाग्राम पर मौजूद है. हालांकि ब्रेकअप को लेकर सीधे तौर पर दोनों में से किसी ने भी बयान नहीं दिया है.

कैसे शुरू हुई थी निक्की और अरबाज की लव स्टोरी?

बता दें कि निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के प्यार की शुरुआत बिग बॉस मराठी 5 में नजर आए थे. इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार हो गया. कपल हाल ही में द 50 में भी साथ नजर आए थे. इस दौरान अरबाज ने नेशनल टीवी पर निक्की तंबोली को प्रपोज किया था. सोशल मीडिया पर दोनों की क्लिप्स भी जमकर वायरल हुई थीं. हालांकि एक बार निक्की तंबोली ने बताया था कि उनके पिता इस रिश्ते के खिलाफ हैं और वह अपने परिवार के खिलाफ जाकर अरबाज संग रिश्ता निभा रही हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- The 50 में Arbaaz Patel ने जड़ा Prince Narula को थप्पड़, मेकर्स ने किया निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड को शो से आउट!