Navjot Singh Sidhu Celebrates Dhanteras With Granddaughter: पूर्व क्रिकेटर, राजनेता और कॉमेडी टीवी शो के फेमस जज नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. वैसे नवजोत सिंह सिद्धू अक्सर अपने राजनीतिक बयानों को लेकर खबरों में छाए रहते हैं. लेकिन, इस बार नवजोत सिंह सिद्धू अपने किसी बयान को लेकर नहीं, बल्कि अपनी लाडली पोती की वजह से चर्चा के केंद्र में आए हैं. दरअसल, धनतेरस के खास मौके पर सिद्धू ने अपनी पोती की कुछ तस्वीरें दिखाई हैं, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं. इतना ही नहीं, सिद्धू ने धनतेरस पर अपनी पोती को एक खास तोहफा भी दिया है.
सिद्धू ने पोती पर लुटाया प्यार
जब से नवजोत सिंह सिद्धू दादा बने हैं, तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. दादा बनने के बाद से ही सिद्धू अक्सर अपनी पोती आर्या संग तस्वीरें शेयर करते हैं. सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिवाली से पहले धनतेरस के खास मौके पर अपनी नन्ही पोती की कई सारी नई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सिद्धू अपनी नन्ही पोती आर्या को प्यार करते और लाड लड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, इन तस्वीरों में उनकी पोती का चेहरा नहीं दिख रहा है.
नन्ही पोती को कहा 'लक्ष्मी'
इन्हीं तस्वीरों में से एक फोटो में सिद्धू और उनकी पत्नी अपनी नन्ही पोती को सोने की चेन तोहफे में देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ सिद्धू ने एक खूबसूरत कैप्शन दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमारी नन्हीं लक्ष्मी, इस दिवाली को और भी खास बना रही हैं. धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं.' वहीं, पोस्ट पर कई फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया.
फैंस ने रहे बधाई
नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पोती की पोस्ट पर फैंस ने अपनी खुशी जाहिर की. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप हमेशा ऐसे ही खुश रहें.' वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'नन्ही बाबू का चेहरा दिखा दो.' एक और यूजर ने लिखा, 'आपके घर में खुशियां बनी रहें.'