Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) के धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के संडे वाले 'वीकेंड का वार' में तगड़ा ड्रामा देखने को मिला है! मनीष गोयल के साथ-साथ हरियाणा के सोशल मीडिया स्टार नकुल धुल यानी 'मिट्ठू डॉन' ने शो में बतौर दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट धमाकेदार एंट्री ली थी. लेकिन शो में कदम रखते ही नकुल का सफर मुश्किलों में घिर गया है. खबर है कि कंटेस्टेंट गुल्लू के साथ हुई भयंकर हाथापाई के बाद नकुल शो से बाहर हो चुके हैं.
महज 24 घंटे में एविक्शन की खबर
'बिग बॉस' के अंदर की खबरें देने वाले पॉपुलर सोशल मीडिया पेज 'बीबी तक' (BB Tak) के मुताबिक, नकुल धुल को घर में आए अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि उनके और गुल्लू के बीच तीखी बहस हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई और उन्हें शो से एविक्ट कर दिया गया. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.
स्कआउट ओपी को लेकर भड़का विवाद
झगड़े की शुरुआत तब हुई जब नकुल और काजी के बीच स्काउट ओपी को लेकर बात चल रही थी. नकुल गुस्से में स्काउट को वहीं खींच लाए और काजी को कंफ्रंट करने लगे. इसी बीच जब गुल्लू ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की, तो नकुल का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.
गुल्लू संग हुई हाथापाई
गुल्लू के 'छोड़ ना' कहने पर नकुल भड़क गए और दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. घर के बाकी सदस्यों ने तुरंत बीच-बचाव करके दोनों को अलग किया. इस फिजिकल वायलेंस के बाद घर के अंदर माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया है.
महिलाओं पर दिए बयान से चर्चा
नकुल धुल, जिन्हें 'मिट्ठू डॉन' भी कहा जाता है, इंस्टाग्राम पर अपने हरियाणवी एक्सेंट और डार्क ह्यूमर के लिए फेमस हैं. कुछ समय पहले महिलाओं को लेकर दिए गए उनके विवादित और आपत्तिजनक बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई थी.
सलमान खान की सख्त चेतावनी
संडे के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को घर में गाली-गलौज और गलत भाषा का इस्तेमाल न करने की सख्त वॉर्निंग दी थी. साथ ही, इस हफ्ते अमन गांधी (Aman Gandhi) डेंजर जोन में आ गए हैं, क्योंकि उन्होंने कम वोटों के चलते अपना एक 'जीवन' खो दिया है.