अब ये बाते सुनकर आप भी सोच रहे होंगे कि ग्लैमर वर्ल्डज की ये कौन सी हसीना है जो जन्म से हिंदू है और दिल से मुसलमान है। तो आपको बिना देर किये बता देते हैं कि ये कोई और नहीं बल्कि राखी सावंत हैं। बॉलीवुड की OG ड्रामा क्वीन राखी सांवत जो जब भी कैमरों के सामने आती हैं तब कुछ ना कुछ ऐसा बोल देती हैं कि खबरों के बाज़ार में सनसनी मच जाती है। इस बार राखी ने ये कहकर चौंका दिया है कि भले ही मुस्लिम पति आदिल खान दुर्रानी के साथ उनका तलाक हो गया है। लेकिन तलाक के बाद ना तो अल्लाह और इस्लाम पर से उनका भरोसा उठा है और ना ही उन्होने इस्लाम छोड़ा है। बल्कि वो आज भी मुसलमान हैं, उनकी पहचान फातिमा है।