Splitsvilla X6 Fame Ruru Thakur Manager Death: टीवी इंडस्टरी से एक बड़ी और बुरी खबर सामने आई है. यहां टीवी के पॉपुलर रिएिलटी शो MTV Splitsvilla X6 फेमस कंटेंस्टेंटन रुरु ठाकुर के मैनेजर मोहित सिंह सिसोदिया का निधन हो गया है. इस बात की जानकारी खुद रुरु ठाकुर ने ही अपने सोशल मीडिया पर दी है. इस खबर ने पूरी उनके परिवार और दोस्तों समेत पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. वहीं, रुरु ठाकुर के फैंस, और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग मोहित सिंह को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उनकी मौत की खबर ने सभी को हैरान और दुखी कर दिया है.
सड़क हादसा में गई जान
मिली जानकारी के अनुसार, रुरु ठाकुर के मैनेजर मोहित सिंह सिसोदिया की मौत एक भीषण सड़क हादसे में हुई है. बताया जा रहा है कि ये हादसा इतना भयानक था कि मोहित की कार के परखच्चे उड़ गए थे. इसलिए मोहित की मौके पर ही मौत हो गई. रुरु ने सोशल मीडिया पर अपने करीबी दोस्त और मैनेजर के अचानक चले जाने पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना व्यक्त की.
तुम पूरी दुनिया के सबसे…
रुरु ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर मोहित के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की. इसके साथ उन्होंने एक लंबा कैप्शन लिखा, 'मेरे भाई… तुम पूरी दुनिया के सबसे अच्छे मैनेजर थे. मैं तो सचमुच आज सुबह ही तुम्हारे साथ थी, अगले शो तक के लिए तुम्हें अलविदा कह रही थी. मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा. मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अब भी तुम्हारे फोन का इंतजार कर रही हूं कि तुम मुझे हर चीज के बारे में अपडेट दोगे. मुझे याद है, कल रात मैंने तुमसे कहा था कि अगर तुम न होते, तो मैं यह सब कभी नहीं कर पाती. तुमने ही मुझे वह बनाया जो मैं आज हूं; तुम मेरी जिंदगी में एक फरिश्ते की तरह आए थे.'
मुझे तुम्हारी बहुत याद…
रुरु ठाकुर ने आगे लिखा, 'मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं. मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है. यह हमारा आखिरी अलविदा नहीं है. मैं ऊपर तुमसे मिलूंगी और इस बात के लिए तुम्हें बहुत सारी गालिया दूंगी. मुझे यह सब समझ ही नहीं आ रहा. मैं तुम्हें हर रोज फोन किया करती थी; यार, तुम्हें मुझे 'मेटा जेन 2' देना था.तुम कहां चले गए? प्लीज, वापस आ जाओ यार. तुम्हारे बिना मैं यह सब कैसे करूंगी? मुझसे यह नहीं हो पाएगा. यह मेरा नहीं, बल्कि तुम्हारा सपना ज़्यादा था. तुम मुझे 'इंडिया की रिहाना' बनाना चाहते थे. बाकी, जब भी मैं तुमसे दोबारा मिलूंगी, तो तुम्हें गालियां तो जरूर दूंगी. ओम शांति.'