सोशल मीडिया सेंसेशन मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी की शादी के बाद अब मुंबई में उनके रिसेप्शन की धूम देखने को मिली. मदीना में निकाह करने के बाद इस कपल ने 19 अक्टूबर को वलीमा रिसेप्शन का आयोजन किया जिसमें टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया के कई सितारे शामिल हुए. किसी ने अपने स्टाइलिश लुक से लाइमलाइट बटोरी, तो किसी के अंदाज ने महफिल में चार चांद लगा दिए. शिल्पा शिंदे से लेकर मनीषा रानी तक, कई सितारों का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला. आइए, तस्वीरों में देखते हैं इस जश्न की खास झलकियां.
मिस्टर फैजू और तान्या की जोड़ी ने खींचा ध्यान
मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी के रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. शादी के बाद आयोजित इस खास समारोह में दोनों बेहद खुश नजर आए. कैमरे के सामने कपल ने साथ में पोज दिए और अपनी नई जिंदगी की खुशी जाहिर की. उनके इस जश्न में शामिल होने पहुंचे मेहमानों के लुक भी चर्चा में रहे.
फराह खान ने भी की शिरकत
मिस्टर फैजू और तान्या के रिसेप्शन में मशहूर फिल्ममेकर फराह खान भी पहुंचीं. इस खास मौके पर वह डार्क पिंक कलर के सूट में नजर आईं. फराह ने पैपराजी के सामने कई पोज दिए. उनका सादगी भरा अंदाज लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा.
लाल सूट में दिखीं शिल्पा शिंदे, तो गौरव खन्ना ने लूटी महफिल
'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे भी इस जश्न का हिस्सा बनीं. उन्होंने रिसेप्शन के लिए लाल रंग का सूट चुना. उनके देसी लुक ने खूब ध्यान खींचा. शिल्पा का यह अंदाज उनके फैंस को जरूर पसंद आएगा. वहीं इस खास मौके पर 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना कूल लुक में हंसते-मुस्कुराते नजर आए, जो पूरी लाइम लूट ले गए.
युविका चौधरी का छाया अंदाज
टमाटरी रेड कलर की आउटफिट में युविक चौधरी किसी चांद से कम नहीं नजर आई, उन्होंने स्टेज पर पहुंचकर न्यूली वेड कपल को आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं, तो वहीं अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की कौशल के साथ फैजू के रिसेप्शन को अटेंड करती नजर आईं, जिसमें दोनों की खास बॉन्डिंग दिखाई दी.
पति के साथ पहुंचीं सना खान
अभिनेत्री सना खान भी अपने पति मुफ्ती अनस सैयद के साथ रिसेप्शन में शामिल हुईं. दोनों ने साथ पहुंचकर इस खास मौके की रौनक बढ़ाई. सना शादी के बाद से ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं.
मुनव्वर फारुकी और महजबीन ने बटोरी सुर्खियां
कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अपनी पत्नी महजबीन कोटवाला के साथ पहुंचे. मुनव्वर ने ब्लैक कुर्ता पहना, जबकि महजबीन गुलाबी सूट में नजर आईं. दोनों का ट्रेडिशनल अंदाज देखते ही बन रहा है.
निक्की तंबोली और अरबाज का स्टाइलिश अंदाज
निक्की तंबोली अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ पहुंचीं. निक्की लाल और सिल्वर कलर की ड्रेस में बेहद स्टाइलिश दिखीं, जबकि अरबाज ब्लैक कोट में नजर आए. दोनों ने अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं.
गोल्डन लहंगे में मनीषा रानी ने लूटी महफिल
मनीषा रानी भी मिस्टर फैजू और तान्या के रिसेप्शन में अपने लुक को लेकर चर्चा में रहीं. उन्होंने गोल्डन आइवरी शेड का खूबसूरत लहंगा पहना. इसके साथ हैवी मांग टीका और कम ज्वेलरी में उनका अंदाज बेहद आकर्षक लगा.