टीवी की “नागिन” Mouni Roy और उनके पति Suraj Nambiar इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। मामला तब शुरू हुआ जब फैंस ने नोटिस किया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, सूरज ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया, जिसके बाद अफवाहों का दौर तेज हो गया। अब रिपोर्ट्स में तलाक की वजह को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सूरज खुद को मौनी की स्टारडम के बीच नजरअंदाज महसूस करने लगे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई बेस्ड इन्वेस्टमेंट बैंकर होने के बावजूद भारत में उन्हें वो पहचान नहीं मिलती थी जो मौनी को हर जगह मिलती है। यही वजह धीरे-धीरे रिश्ते में दूरी का कारण बनी। दावा है कि पिछले 6 महीनों से दोनों साथ नहीं रह रहे हैं। हालांकि अब तक दोनों ने ऑफिशियली तलाक के लिए फाइल नहीं किया है, लेकिन खबरें हैं कि वकीलों से बातचीत और काउंसलिंग सेशन जारी हैं। वहीं, हाल ही में मौनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए मीडिया से झूठी खबरें ना फैलाने और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी।