Manoj Tiwari's daughter Rhiti Tiwari in Bigg Boss 20: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ लौट आया है. सलमान खान स्टारर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर की शाम को होगा. शो से पहले मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई प्रोमो जारी किए हैं, जिसमें शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिल रही है. इसी में से एक प्रोमो वीडियो में सीजन 4 के कंटेस्टेंट रहे एक्टर-नेता मनोज तिवारी भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में मनोज तिवारी अपनी बेटी और म्यूजिशियन ऋति तिवारी को लेकर शो में आते दिखे. सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी ऋति को एक खास सलाह भी दी.

बिग बॉस में मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री

बिग बॉस सीजन 20 के इस नए प्रोमो से साफ पता चल रहा है कि मनोज तिवारी की बेटी ऋति तिवारी इस शो में कंटेस्टेंट्स के तौर पर नजर आने वाली हैं. प्रोमो वीडियो के शुरुआत मनोज के स्टेज पर गाना गाते हुए, आने से होती है और सलमान उनसे मजाक करते हैं कि क्या वह फिर से शो में आना चाहते हैं. हालांकि, एक्टर-नेता कहते हैं कि वो सिर्फ अपनी बेटी ऋति को छोड़ने आए हैं. इसके बाद ऋति स्टेज पर आती हैं और परफॉर्मेंस देती हैं.

---विज्ञापन---

सलमान खान ने दी सलाह

वीडियो में आगे मजाक करते हुए सलमान ऋति को सलाह देते हैं, 'घर के अंदर, अंडों को लेकर कभी लड़ाई मत करना. ये बाप पर मत जाना' इस पर मनोज तिवारी की बेटी ने भी कहा, 'मेरे बाप पर आना नहीं' जिस पर मनोज मुस्कुराते हुए अपना चेहरा छिपा लेते हैं. जवाब में ऋति भी अपने पिता से जुड़ा एक मजाक करती हैं, जिससे उनके पिता और सलमान दोनों हंस पड़ते हैं. प्रोमो शेयर करते हुए, मेकर्स ने कैप्शन में लिखा कि 'तिवारी की विरासत को आगे बढ़ाने बिग बॉस में आ रही हैं @rhititivari'

कब और कहां देखें 'बिग बॉस 20'?

बता दें आज 6 सितम्बर से 'बिग बॉस सीजन 20' की शुरुआत हो रही है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और टीवी चैनल कलर्स पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं. मेकर्स शो के कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाने के लिए प्रोमो जारी कर रहे हैं. इनमें से एक नाम बादशाह की अलग हो चुकीं पत्नी ईशा रिखी का हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में आमिर खान के भाई फैसल खान, करण वाही की एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह, कुशल तंवर, काजी तौकीर, यंग डीएसए, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और खुशी दुबे जैसे कलाकार शामिल हो सकते हैं. शो में मशहूर बॉक्सिंग प्लेयर मैरी कॉम के शामिल होने की भी संभावना है.

---विज्ञापन---